Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अभियंता प्रमुख के के लाल से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मामला उनके समक्ष रखा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अभियंता प्रमुख के के लाल से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मामला उनके समक्ष रखा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अभियंता प्रमुख के के लाल से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मामला उनके समक्ष रखा।
    उनमें से मुख्य रूप से खासमहल गोलपहाड़ी चौक से परसुडीह बारीगोड़ा, गदड़ा होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण का मामला प्रमुखता से उठाया । सांसद श्री महतो ने कहा काफी पहले यह से यह सड़क स्वीकृत है लेकिन यह सड़क अब तक नहीं बन पाया है। इस पर पथ निर्माण सचिव ने यह जानना चाहा की पाइप लाइन निर्माण का कार्य संपन्न हुआ है या नहीं । इस पर सांसद श्री महतो ने उन्हें सूचित किया पाइप लाइन निर्माण का कार्य संपूर्ण हो चुका है ।सांसद ने कहा कि यह एक घनी आबादी वाला सड़क है।इसके दुर्गति के कारण वहां की जनता त्राहिमाम कर रही है ।सांसद श्री महतो ने यह प्रश्न भी उठाया कि कहीं इस सड़क का स्वीकृत राशि का डायवर्सन तो नहीं किया गया है । इस पर पथ सचिव ने उन्हें सूचित किया की स्वीकृत राशि इसी मद में खर्च की जाएगी । पथ सचिव ने अभियंता प्रमुख को कार्यपालक अभियंता से इसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने को कहा और इसका निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करने को कहा। वार्ता के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय भी वहां पर उपस्थित थे। सांसद ने वार्ता के पश्चात कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण अब शीघ्र प्रारंभ होगा।
    सांसद श्री महतो ने बागबेड़ा के रिंग रोड का मामला भी उनके समक्ष रखा ।
    इसके अलावा रघुनाथपुर से बोड़ाम तक पथ निर्माण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले इस सड़क का रिपेयरिंग कार्य होना आवश्यक है उसके बाद इसके ऊपर बिटुमिनस का कार्य किया जाना उचित होगा। इस पर सचिव ने अपनी सहमति जताई ।सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के चार सड़कों का निर्माण सी आर आई एफ फंड से कराने का प्रस्ताव रखा और उसकी अनुशंसा की ।जिसमें मुख्य रुप से (क)पटमदा जल्ला कॉलेज चौक से बांगुड़दा गोपालपुर कुमीर होते हुए पश्चिम बंगाल तक पथ निर्माण (ख) चाकुलिया बेंद मुख्य सड़क से मिश्रीकांटा, बड़सोल, तिलावनी से शांति नगर तक पथ निर्माण (ग)एन एच 6 कालियाडिंगा चौक से चित्रेश्वर ,रंगुनिया ,कुमारडूबी होते हुए जगन्नाथपुर तक पथ निर्माण (घ)NH 8 महेशपुर ज्योतिपहाड़ी , अंगारपाड़ा, माकड़ी होते हुए पहाड़पुर तक पथ निर्माण (च)गोविंदपुर डिस्पेंसरी मोड से रेलवे फाटक दयालसिटी होते हुए खुकड़ाडीह मुख्य मार्ग तक पथ निर्माण ।
    इसके अतिरिक्त सांसद ने सात अन्य सड़कों का सूची भी पथ निर्माण विभाग को सौंपा जिसका हस्तांतरण पथ निर्माण विभाग को कर पुनः इसका निर्माण करने की बात कही है ।
    इन सड़कों में मुख्य रूप से 1)पोटका प्रखंड के गंगाडीह से गोमियासाईं, जानमडीह,आनंदपुर हरिना होते हुए कोवाली डुमरिया मुख्य पथ तक पथ निर्माण 2)पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ हरिणा से चाकड़ी होते हुए उड़ीसा काली मंदिर तक पथ निर्माण 3)पटमदा प्रखंड के बेलटांड़ चौक कुलटांड़ से चुड़दा, बांसगढ़,लक्षीपुर ,मुकरूडीह पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण 4) चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य पथ के पी डी बागान से चियाबांधी होते हुए खुकड़ाखूपी, धालभूमगढ़ ,घाघरा पाकुडिया मुख्य पथ पथ निर्माण5)एन एच 33 बड़ाबाकी से कालाझोर, बेको, कुदलुम,झांटीपहाड़ी , भूरसागुटू ,डालापानी, सुकलाड़ा,हारमाडीह होते हुए आसनपानी तक पथ निर्माण 6)डुमरिया के भालूकपातड़ा सुभाष चौक से नरसिंहबहाल मोरांग सों ग होते उड़ीसा तक निर्माण।
    अधिकारी द्वय ने सांसद के सभी मांगो के प्रति अपनी सहमति जताई और आवश्यक कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री नाथ यूनिवर्सिटी में राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन शासी निकाय को किया संम्बोधित
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 206 नए एंबुलेंस का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण तथा नवनियुक्त 38 दन्त चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया

    Related Posts

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

    April 27, 2026

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    April 27, 2026

    एसपी ने हंटरगंज थाना का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा निर्देश

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    एसपी ने हंटरगंज थाना का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा निर्देश

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    जनगणना 2027 से संबंधित मकान सूचीकरण के कार्यों का किया गया समीक्षा 

    बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीते 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.