Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई: ED दफ्तर पहुंचीं टीना अंबानी, FEMA के 814 करोड़ की हेराफेरी के मामले में पूछताछ
    Breaking News Business Headlines

    मुंबई: ED दफ्तर पहुंचीं टीना अंबानी, FEMA के 814 करोड़ की हेराफेरी के मामले में पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई: ED दफ्तर पहुंचीं टीना अंबानी, FEMA के 814 करोड़ की हेराफेरी के मामले में पूछताछ
    रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं और अपना बयान दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अनिल अंबानी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धाराओं के तहत सोमवार को मामले में अपना बयान दर्ज कराया और उनके इस सप्ताह के अंत में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि दंपति के खिलाफ जांच विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों के कब्जे और धन के लेनदेन से जुड़ी है।

     

     

     

    अनिल अंबानी येस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में 2020 में ईडी के समक्ष पेश हुए थे।अंबानी (64) पूर्वाह्न करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे और शाम छह बजे वहां से निकले। सूत्रों ने बताया कि ‘फेमा’ की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक नये मामले में अंबानी का बयान दर्ज किया गया है। अंबानी, शाम करीब 6 बजे ईडी दफ्तर से बाहर आए।

     

     

    पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में जमा 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर काला धन रोधी कानून के तहत अंबानी को एक नोटिस जारी किया था। बंबई उच्च न्यायालय ने मार्च में, आयकर विभाग के इस कारण बताओ नोटिस पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में सियासी अटकलों के बीच नीतीश और हरिवंश की मुलाकात, कयासबाजी का दौर शुरू
    Next Article विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला शुरू, मेले के दौरान VIP पूजा पर रोक

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.