Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह बस्ती के मुख्य सड़क बनने में देरी से लोग परेशान: बब्लू झा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह बस्ती के मुख्य सड़क बनने में देरी से लोग परेशान: बब्लू झा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह बस्ती के मुख्य सड़क बनने में देरी से लोग परेशान: बब्लू झा

    बारीडीह बस्ती क्षेत्र में नवनिर्मित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के मुख्य द्वार से जाती मुख्य सड़क, विगत कई वर्षों से आधी बंद हैं एवं आधे सड़क से ही दोनों तरफ (आने-जाने) की ट्रैफिक का संचालन होता हैं।
    इस संबंध में स्थानीय युवा समाजसेवी सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री बब्लू झा ने और जानकारी देते हुए बताया कि संबधित सड़क की प्रस्तावित लंबाई महज 300 मीटर हैं और यह घोर आश्चर्य का विषय हैं कि जिस जुस्को की क्षमता रातों रात कई किलोमीटर सड़क बना देने की हैं, उससे यह 300 मीटर की सड़क पिछले तीन सालों में नहीं बन पाई।
    श्री बब्लू झा ने आगे बताया कि आधी सड़क से ही दोनों तरफ की ट्रैफिक के संचालन की वजह से स्थानीय लोगों को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश के दिनों में ट्रैफिक जाम के अलावा एमटीएमसी की बाऊंड्री के अंदर से पानी का तेज बहाव सीधे मुख्य सड़क पर निकलता हैं और सड़क पर ही जल-जमाव की स्थिति पैदा हो जाती हैं।
    आयें दिन इन कारणों से छोटी-मोटी दुर्घटनायें होती रहती हैं। एमटीएमसी की मुख्य द्वार से निकलने वाली लंबी लंबी बसें भी अक्सर सड़क जाम का कारण बनती हैं, जिससे कि स्थानीय लोगों में प्रशासन एवं संस्थान के प्रति काफी आक्रोश हैं।
    बब्लू झा ने कहा कि क्या स्थानीय प्रशासन अपनी भूल सुधार के लिये किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहीं हैं !! उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही जुस्को एवं एमटीएमसी इस स्थिति का संज्ञान लेकर सही कदम यथाशीघ्र नहीं उठाती तो जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन देकर इससे अवगत कराया जायेगा एवं आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय बस्तीवासियों के संग जनहित याचिका दायर की जायेगी और जनांदोलन होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर राज्यभर जाप कार्यकर्ता 5 जुलाई देंगे धरना।
    Next Article नामधारी की आत्मकथा एक सिख नेता की दास्तान का लोकार्पण बुधवार को

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.