Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर राज्यभर जाप कार्यकर्ता 5 जुलाई देंगे धरना।
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर राज्यभर जाप कार्यकर्ता 5 जुलाई देंगे धरना।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर राज्यभर जाप कार्यकर्ता 5 जुलाई देंगे धरना।

    विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट
    पटना,बिहार: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया । मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने बिहार में बीपीएससी द्वारा शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म किये जाने के खिलाफ उन्होंने नाराजगी जतायी है। वहीं, उन्होंने कहा कि सीटेट-बीटेट परीक्षा के बाद बीपीएससी द्वारा परीक्षा लेना भी गलत है।
    पप्पू यादव ने सरकार के अधिकारी बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान के साथ मिलकर बड़ा घाल मेल कर रहा है। वहीं, उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में मैथ और साइंस के शिक्षक नहीं मिलते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह का बयान देकर उन्होंने बिहारी युवाओं का अपमान किया है। बिहार की प्रतिभा का दुनिया लोहा मानती है। वहीं, उन्होंने कहा कि 10 फीसदी सीटों को सरकार अन्य राज्यों के अभ्यर्थी के लिए रख सकती है, उसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है। किसी भी परिस्थिति में 90 फीसदी सीटों पर राज्य के छात्रों के लिए रिजर्व रहे, इस पर हमारी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।
    वहीं, उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी से 17 साल तक नीतीश कुमार के साथ रही, तब वो क्या कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार के प्रति साल 2 करोड़ के नौकरी का हिसाब दे। महंगाई पर जनता को जवाब दे, साथ ही उन्होंने मणिपुर हिंसा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंसा में वहां 100 से ज्यादा लोग मारे गये उसका जवाब दे, 85 हजार करोड़ रुपये छपने के बाद आरबीआई पहुंचने से पहले गायब हो गये उसका भी जवाब दे।
    जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि डोमिसाइल नीति को लागू किये जाने की मांग को लकर जनाधिकार पार्टी राज्यभर में 5 जुलाई को धरना देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा बहाली में पूर्णत: डोमिसाइल लागू हो।
    वहीं, पप्पू यादव यादव ने Uniform Civil Code पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यूसीसी का तो मणिपुर के सीएम ने ही उसका विरोध कर दिया है। पूरे नॉर्थ इस्ट और साउथ के राज्यों ने भी इसका विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि Uniform Civil Code धर्म और कौम से जुड़ा मामला नहीं है। Uniform Civil Code सिर्फ चुनावी प्रोगेंडा के अलावा कुछ नहीं है। 2024 में विपक्षी एकता को लेकर मोदी सरकार घबरा गयी है।
    भारतीय जनता पार्टी की चिंता Uniform Civil Code नहीं है। इनकी चिंता विपक्षी एकता है। राहुल गांधी अपने जान को हथेली पर रखकर मणिपुर जाते हैं। जिसके बाद सर्वे में नरेंद्र मोदी से भी बड़े चेहरे के रुप में राहुल गांधी का नाम आ गया तो बीजेपी घबरा गयी है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है इस तरह के मुद्दे को लेकर जनता को भरमाना चाहती है। Uniform Civil Code का भारत के संविधान और कानून से कोई लेना देना नहीं है।
    वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल से मिलने के सवाल पर पप्पू यादव ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का अधिकार वह किसी भी मिल सकते हैं, मीडिया से ऐसे सवालों से महागठबंधन में सिर्फ झगड़ा लगाना चाहती है। प्रेस वार्ता में जाप राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद कार्यालय में 04 जुलाई 2023 मंगलवार को भूमि सुधार, राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता तथा कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम में होंगे शामिल : एजाज अहमद
    Next Article मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह बस्ती के मुख्य सड़क बनने में देरी से लोग परेशान: बब्लू झा

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.