Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद
    Breaking News Headlines

    गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद
    गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, तापी और जूनागढ़ में भारी बारिश हो रही है। अरावली, नवसारी, नर्मदा, डांग, गिर सोमनाथ, सुरेंद्रनगर, राजकोट में भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण गुजरात में एक सिस्टम यानी साइक्लोन सर्कुलेशन बना है, जिसके कारण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। अगले तीन से पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, अहमदाबाद शहर, बावला, डेट्रोज, धंधुका, ढोलका, मंडल, साणंद और वीरगाम में भी बारिश हुई। बारिश के कारण अहमदाबाद के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई गाड़ियां भी सड़क पर फंसी हुई हैं। भारी बारिश की वजह से अंडरपास बंद करना पड़ा।

     

    1800 बीघा खेत पानी में डूबे : भारी बारिश के कारण जूनागढ़ जिले के शापुर गांव में भी भारी बारिश हुई है और गांव की सड़कों पर फिर से पानी भर गया है। वहीं मनावदर में भारी बारिश के कारण धुंडवी नदी में बाढ़ आ गई। यहां 4 गांवों का संपर्क टूट गया और 1800 बीघा खेत पानी में डूब गए।

    इन जिलों में भारी बारिश की संभावना : वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग, तापी, नर्मदा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सौराष्ट्र में जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, गिर सोमनाथ और राजकोट के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्तिक-क‍ियारा की ये ‘कथा’ नहीं है परफेक्‍ट
    Next Article  चार्जर चोरी को लेकर कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प , तोड़फोड़ और बमबाजी , धारा 144 लागू

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.