Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शराब माफियाओं की बड़ी साजिश विफल, अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शराब माफियाओं की बड़ी साजिश विफल, अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शराब माफियाओं की बड़ी साजिश विफल, अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त

    *बोलेरो गाड़ी में लादकर तस्करी के लिये बिहार भेजने की थी योजना, एसपी के सटीक सूचना तंत्र ने कर दिया विफल..!
    चतरा में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 25 कार्टून में बंद 635 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब का खेप जप्त किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के साथ उत्तम कुमार मुंडा और रंजीत कुमार नामक दो तस्करों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
    एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब लादकर तस्करी के नियत से दूसरे जिले और प्रदेशों में भेजा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के कमता गांव में उक्त बोलेरो गाड़ी को जप्त कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग कंपनी का 375ml का 282 बोतल, इंपिरियल ब्लू का 375ml का 285, मैकडॉवेल कंपनी का 375ml का 68 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें जप्त की गई है। उन्होंने बताया कि बोलेरो गाड़ी में लादकर तस्करी के लिए तस्कर अवैध शराब बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो के साथ तस्करों का विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अभियान में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई विकास पासवान, उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी व एएसआई निर्मल कुमार सिंह समेंत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल।
    अविनाश कुमार, एसडीपीओ, चतरा।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस पर हलुदबनी सेवा ही लक्ष्य कार्यालय में मानिक मल्लिक ने सिदो-कान्हू को किया नमन
    Next Article केंद्र के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता घूम घूम कर लोगों को केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं……

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.