Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण लोहिया स्वच्छता अभियान साबित हो रहा असफल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार

    पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण लोहिया स्वच्छता अभियान साबित हो रहा असफल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण लोहिया स्वच्छता अभियान साबित हो रहा असफल

    15 से 20 फिट बांस के सीढ़ी व बरसात में नाव सहारे शौच के लिए जाने को विवस लाभुक

    बछवाडा़ (बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय के रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित दलित वस्ती में तीन युनिट अजूबा शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसमें शौच करने जाने हेतु पानी लेकर बांस के सहारे पंद्रह से बीस फिट की उंचाई का सफर तय करना पड़ता है । माजरा यह है कि शौचालय निर्माण हेतु जागृति के क्रम में प्रखंड कर्मीयों ने इस मुहल्ले के लोगों को नाकों दम कर रखा था । इस क्रम में दलित मुहल्ले की मीना देवी पति सुनील मल्लिक, चमचम देवी पति सिकंदर मल्लिक एवं मीरा देवी पति शंकर मल्लिक असमर्थता जाहिर करते हुए उपलब्ध जमीन में दस से पंद्रह फिट गहरे गड्ढे होने की बात बताई । मगर फिर भी कर्मीयों नें निर्माण कार्य कराने हेतु दबाव कायम रखते हुए निर्माण कार्य कराने के उपरांत गड्ढे भराई हेतु मनरेगा से मिट्टी भराई का अश्वासन दिया। तत्पश्चात उपरोक्त लाभार्थियों नें महाजनों से कर्ज लेकर करीब एक लाख रूपए की लागत पर तीनों लाभुकों ने छ:माह पुर्व निर्माण सम्पन्न करा लिया । बावजूद इसके अबतक लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दिए जाने वाले बारह हजार रूपए से भी वंचित हैं । इतना हीं नहीं प्रखंड कर्मीयों के अश्वासन के अनुसार लाभार्थियों नें शौचालय निर्माण निर्मित भूमि पर मिट्टी भराई हेतु कई बार बीडीओ बछवाडा़ से मिलने पहुंची ,मगर हर बार नतीजा ढाक के तीन पात रही। गौरतलब है कि दलित, महादलित एवं सभी बीपीएल परिवारों को मनरेगा अंतर्गत निजी भूमि पर गड्ढे की भराई किऐ जाने का प्रावधान है लेकिन लाभुक कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत मनरेगा कार्यालय का चक्कर लगाते लागाते थक चुके है लेकिन आज तक कोई पदाधिकारी इस पर कोई ध्यान नही दिया। लाभुक चमचम देवी के पति पूर्व वार्ड सदस्य शंकर मल्लिक ने बताया रानी एक पंचायत को ओडीएफ घोषित किये जाने के नाम पर जल्दबाजी में जनप्रतिनिधि के दबाब में कर्ज लेकर शौचालय का निर्माण करा लिए लेकिन खाता में अभी तक रुपया डाला नही गया है। जिस कारण करीब छः माह से प्रखंड कार्यालय से लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में 15 फिट बांस की सीढ़ी सहारे शौच के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते मनरेगा से मिट्टी भराई का काम नहीं किया गया तो वर्षात में तैरकर शौच के लिए जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पुरुष लोग सीढ़ी के सहारेएवं पानी में तैरकर भी शौचालय का उपयोग कर लेगे लेकिन घर के बच्चे और महिलाओ को खुले में शौच करने की विवशता बनी रहेगी।इस प्रकार पदाधिकारियों की उदाशीनता के कारण लोहिया स्वच्छता अभियान असफल साबित हो रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मिट्टी भराई का काम मनरेगा विभाग का है उन्होंने बताया कि शौचालय की राशि लाभुक के खाते में जल्द भेज दिया जायगा।

    रानी एक पंचायत के पंसस सदस्या प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गड्ढे में मिट्टी भराई हेतु मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिट्टीकारण की समस्याओं से अवगत कराया मगर अधिकारी द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है।

    मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी मिलन कुमार ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है जाँच के बाद करवाई की जायगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटूरिस्ट मैप में झारखंड ने बनाई जगह, राज्य की कला-संस्कृति को देश-दुनिया में मिल रही है पहचान:अमर कुमार बाउरी
    Next Article उपायुक्त रविशंकर शुक्ला आज धालभूमगढ़ प्रखंड के दौरे पर

    Related Posts

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.