Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम एवं शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ विश्वासघात के मुद्दे पर एबीवीपी ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम एवं शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ विश्वासघात के मुद्दे पर एबीवीपी ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :चाचा भतीजा शर्म करो , कुर्सी कुमार इस्तीफा दो , शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद , बिहार सरकार मुर्दाबाद के नारे के साथ विद्यार्थी परिषद के 25 कार्यकर्ता जी डी कॉलेज परिसर में पुतला दहन किए l कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज ने किया l इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संयोजक सोनू सरकार और जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि तीन दशक तक बिहार के मुखिया रहे लालू और नीतीश परिवार आज यह मान रही है कि उन्होंने 3 दशक में शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेल दिया l केंद्र सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति को जब राजभवन के द्वारा बिहार के विश्वविद्यालयों एवं छात्र छात्राओं के हितार्थ लागू करने का प्रयास किया जा रहा है तो नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा यह दलील दी जा रही है कि हमारे पास वर्ग, पुस्तकालय , लैब , बेंच कुर्सी , टेबल एवं शिक्षक नहीं हैं l इसलिए हम यह लागू नहीं कर सकते l हम केवल डिग्री बांटने की दुकान ही चलाते रहेंगे l इन्होंने कहा कि बिहार के युवा अशिक्षित रहें और हमें अपना मुखिया मानते रहें l साथ ही कहा कि विद्यार्थी परिषद अब आर पार की लड़ाई लड़ रही है l यदि नई शिक्षा नीति लागू करने में बिहार सरकार व्यवधान उत्पन्न करेगी तो हम मुख्यमंत्री आवास को घेरने का काम करेंगे l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज एवं राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि आज जिस प्रकार बिहार के छात्र-छात्रा यहां से बाहर जाने के बाद प्रत्येक कदम पर हास्य के पात्र बनते हैं उसके लिए एकमात्र बिहार के सत्ता लोलुप नीतीश कुमार और लालू यादव का परिवार है क्योंकि इन्होंने बिहार के युवाओं को अशिक्षित करने का ठेका ले रखा है l कार्यालय मंत्री अजीत कुमार एवं कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि आज जिस प्रकार बिहार सरकार ने स्थानीय निवासियों को धोखा देने का काम किया है इससे बिहार के युवा हतोत्साहित हैं l बिहार के मेधा को यहां के शिक्षा मंत्री के द्वारा नीचा दिखाया जा रहा है l हमारे विकास के सारे दरवाजे बंद किए जा रहे हैं l प्रधानमंत्री बनने के दिवास्वप्न में नीतीश कुमार बिहारी युवा विरोधी निर्णय ले रहे हैं l इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ता आदर्श कुमार ,पिंटू कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार ,रोहित गौरव ,शुभम, आनंद , राहुल गोविंद सहित कई कार्यकर्ता कार्डबोर्ड लेकर महाविद्यालय परिसर को नारों से गुंजायमान कर रहे थे l अंत में प्रजातंत्र स्मारक के समक्ष पुतला दहन किया गया l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article29 जून को लखीसराय में अमित शाह की ऐतिहासिक रैली, सुशील मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
    Next Article स्वस्थ पंचायत के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए मुखिया

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.