Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत कैंपों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
    Headlines अपराध राजनीति

    राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत कैंपों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत कैंपों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
    नई दिल्ली. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में दो महीने से जारी हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 जून को मणिपुर जाएंगे. राहुल गांधी ऐसे समय में मणिपुर का दौरा कर रहे हैं जब राज्य हिंसा की आग में जल रहा है और आए दिन यहां बेहद हिंसक गतिविधियां सामने आ रही है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे. वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.” सीएम बीरेन सिंह का ऐलान, मणिपुर में हिंसा के कारण घर छोड़ने वालों के लिए ‘प्री-फैब्रिकेटेड’ होम बनाएंगे.

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर बताया कि राहुल गांधी 29 से 30 जून को मणिपुर दौरे पर होंगे. वह इस दौरान इंफाल और चूराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है और वहां शांति की जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर लौट सके.

     

     

     

    यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम नफरत नहीं बल्कि प्यार बढ़ाएं.मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश की स्थिति को लेकर सवाल उठा रहा है. विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाना बना रही हैं. विपक्ष ने मणिपुर संकट के दौरान पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता
    Next Article 65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.