Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक: एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक: एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक: एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत
    मास्को. रूस ने उत्तर पश्चिम सीरिया पर हवाई हमला किया है जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. ये हमले उन इलाकों में किए गए हैं जहां विद्रोही गुटों का कब्जा है. इनमें काफी बड़े बाजारा भी शामिल थे. ये हमला सीरिया में इस साल का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. हमले में जान गंवाने वालों में 2 बच्चों समेत 9 आम नागरिक भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग इदलिब क्षेत्र के जिस्र अल-शुगुर में एक फल और सब्जी बाजार में मारे गए हैं. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने इस हमले को नरसंहार के बराबर बताया है जो सीरिया में इस साल का सबसे घातक हमला है.

     

     

     

    इस हमले में बचे 35 साल के साद ने हमले का खौफनाक मंजर बयां किया है. पेशे से मजदूर साद ने बताया कि कैसे हमले के बाद उसने घायलों को बचाने की अपनी पूरी कोशिश की. उन्होंने बताया कि हमले के वक्त वो गाड़ी से टमाटर और खीरे उतार रहे थे. तभी रूसी सेना ने उनपर गोले बरसाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते सब खत्म हो गया. हर जगह चीख पुकार मच गई. खून से लथपथ लोग सड़कों पर पड़े थे. साद ने बताया कि उन्होंने घायलों को बचाने की हर संभव मदद की. उनके हाथ अभी खून से सने हुए हैं. हर जगह शव और दर्द में कहराते घायल नजर आ रहे थे. वहीं एक अन्य शख्स ने बताया कि कई जगहों से धुएं का काला गुबार उठता भी नजर आ रहा था. इस बीच एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर गई.

     

     

    अब्देल रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अलग-अलग जगह हमले किए गए. जिस्र अल-शुघुर में रूसी हवाई हमले में 6 आम नागरिकों के अलावा तीन विद्रोही लड़ाके रूसी हवाई हमलों में मारे गए. दूसरा हमला इदलिब शहर के बाहरी इलाके में हुआ. इस हमले में दो बच्चों मे तीन आम नागरिक और एक विद्रोही लड़ाका मारा गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाक्षी मलिक का बड़ा बयान- अब कोर्ट में लड़ेंगे, विनेश का ट्वीट-सोशल मीडिया से ब्रेक
    Next Article भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगी रोक, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.