Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में सुरक्षा मानकों के अनदेखी के कारण मजदूरों की जान जा रही है : आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में सुरक्षा मानकों के अनदेखी के कारण मजदूरों की जान जा रही है : आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में सुरक्षा मानकों के अनदेखी के कारण मजदूरों की जान जा रही है : आनन्द बिहारी दुबे

    जमशेदपुर : जिला कांग्रेस के आह्वान पर बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशाल सभा का आयोजन लालटाड बिरसानगर में संध्या समय शनिवार को प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी के कारण कार्य के दौरान गिर कर मजदूर चोटिल हो रहे हैं यहां तक कि 3 मजदूरों कि दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। कार्य स्थल पर संवेदक कम्पनी के द्वारा अधिकृत तकनीशियन सुपरवाइजर की नियुक्ति नही की गई है। सेफ्टी संबंधित सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं है। कार्य के दौरान श्रम अधिनियम की अनदेखी की जा रही है, सुरक्षा उपकरण भी मजदूरों को नही दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संवेदक और अधिकृत विभाग ने जी प्लस 8, जो लगभग 90 फुट उचाँई पर मजदूरों को वगैर मेडिकल जांच के चढा कर कार्य करा रही है, जो गैरकानूनी है। मजदूर लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, अब तक तीन मजदूर की मृत्यु हुई हैं। ये मामला मजदूर हित के बिल्कुल खिलाफ है। भवन निर्माण में प्रयोग किए जा रहे सामग्री भी गुणवत्तायुक्त नहीं है यहां तक कि मजदूरों को न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है। ये मामले अपराध की श्रेणी में आते है। इस विषय को कांग्रेस पार्टी कभी भी नजर अंदाज नही करेगी। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस प्रधानमंत्री आवास योजना का बहुत डंका पिटा जा रहा है, उसका हकीकत बहुत ही छलावा पूर्ण है, जो आवास जनता को मिलना है उसमें केंद्र सरकार का हिस्सेदारी 20%, राज्य सरकार का हिस्सेदारी 15% और लाभुक परिवार को 65% देना है। अब जनता ये पुछे कि जब केंद्र सरकार 20% ही दे रही है, तो जो संवेदक नियुक्त हुए है वे ही तो अपना फायदा 20 से 25% तक रखेंगे। तो केन्द्र सरकार केवल ठेकेदार नियुक्त कर भ्रष्टाचार करने की मंशा से कार्य कर रही है। इससे आम गरीब जनता को छला जा रहा है।
    आवास निर्माण में 70% मजदूर स्थानीय रखना है। इसकी भी अनदेखी की गई है। जो नियम का उल्लंघन है।
    जो मजदूर सुरक्षा मानको के अनदेखी के कारण मृत हुए है, इससे साफ है कि मजदूरों की हत्या की गई है। इस विषय पर जानकार अधिवक्ताओं के समुह से परामर्श कर संवेदक, जिम्मेदार अधिकारियों पर न्यायालय के माध्यम से मजदूर हित में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी मुकदमा दायर करेगी, संवेदक द्वारा मजदूरों को कम वेतन देने तथा अभद्र व्यवहार करने के भी मामले है। जिस पर संज्ञान लिया जाएगा।
    कांग्रेस पार्टी मजदूर हित के रक्षार्थ लगातार आंदोलन करेगी तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा संबंधित पदाधिकारियों तक मामलें को क्रमवार रखेगी। जिसमें सभी सुरक्षा संबंधित विषयों के साथ कार्य के प्रगति एवं गुणवत्ता पर निर्णय लेने के लिए साक्ष्य उपलब्ध करायेगी। किसी भी कीमत पर झारखण्ड में कांग्रेस एवं झामुमो, आरजेडी के गठबंधन सरकार को बदनाम होने नही दिया जाएगा। हर हाल में गरीब एवं मजदूर हित में कार्य किए जाएंगे।
    सभा को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री बिजय खान, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, नन्दलाल सिंह, राजा सिंह बक्सी, गीता सिंह, हरिहर प्रसाद, अभय पाण्डेय, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, कुमार गौरव, सरोज कुमार, धीरज कुमार, सुशील घोष ने भी मजदूर हित में समर्थन दिया और आगे के आंदोलन में सहमति जताई।
    सभा का संचालन बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष ने किया एवं धन्यवाद संजय तिवारी ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित कार्यालय में सुबह-सुबह जनता दरबार लगा कर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुन किया निदान
    Next Article 10 घंटे के अंदर आरक्षी पंकज हत्याकांड का खुलासा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.