दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
तेघरा ,बेगूसराय :तेघड़ा थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा की गई। मौके पर मुख्य रुप से अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि, थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासन की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की दिक्कतें ना हो। अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी सूरत में सामाजिक माहौल खराब ना हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखी जाएगी। ताकि कोई भी धार्मिक उन्माद ना फैलाए । थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित होने के लिए स्वागत संबोधन किया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्ष में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में उक्त पर्व संपन्न हुआ उसी प्रकार इस साल का पर्व भी शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो। उक्त पर्व को लेकर शांति समिति के सदस्यों द्वारा अपने अपने सुझाव भी दिए गए। बैठक में राजद नेता जनार्दन यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरसिया, रात गांव की सरपंच सुमित्रा देवी ,नगर पार्षद रामप्रवेश सिंह,पूर्व नगर पार्षद कन्हैया कुमार, मोहम्मद आलम, मजहर आलम, अकबर हुसैन, जदयू के प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

