Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत , ट्रक चालक फरार
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत , ट्रक चालक फरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर बाईपास मुख्य मार्ग पर सरायकेला पेट्रोल पंप मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर तकरीबन भीषण सड़क दुर्घटना घटी. जिसमें टाटा की ओर से आ रहे खाली ट्रक संख्या बीआर02एए-1962 ने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक राजनगर के कृष्णापुर निवासी लगभग 55 वर्षीय श्याम चंद्र दास का सिर बुरी तरह से कुचल गया. और ऑन द स्पॉट श्याम चंद्र दास की मौत हो गई. जिसके बाद स्कूटी ट्रक में फंस कर लगभग 2 किलोमीटर दूर तक घसीटाती रही. उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल से ट्रक का पीछा करते हुए 2 किलोमीटर तक कालापाथर तक पहुंचे. जहां ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए थाना ले आई. और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

     

     

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजनगर के कृष्णापुर निवासी श्याम चंद्र दास अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से राजनगर से सरायकेला की ओर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी तेज गति से आ रही उक्त ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी. घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रोड तो अच्छी बनी है. जिस पर संयम से चलने की आवश्यकता है. और इसके लिए प्रशासन भी तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने का कार्य करें. सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने कहा यह घटना काफी दुखद है. ट्रक चालकों को गति पर नियंत्रण रखकर चलाना चाहिए जिससे ऐसी दुर्घटनाएं ना हो.

     

     

    मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना पर हिट एंड रन का मामला बनाए जाने की मांग रखी.
    बता दें कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था हाल के दिनों में पूरी तरह चौपट हो गई है. बिना किसी डर के वाहन चालक ओवरलोड गाड़ियों को लेकर धड़ल्ले से चल रहे हैं. उनको रोकने वाला कोई नहीं है. यातायात विभाग के अफसर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के नाम पर चालान काटने में मस्त है और आम जनता बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से त्रस्त है. सरायकेला जिला मुख्यालय होने के बावजूद जिला ट्रैफिक पुलिस कुम्भकर्णी नींद में सोया है. पूरा ट्रैफिक पुलिस जिला मुख्यालय की व्यवस्था सुधारने की दिशा में लापरवाही और अकर्मण्यता दिखा रहा है. इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. नतीजा ये है कि जिला मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में ट्रैफिक विभाग के अफसर दिलचस्पी नहीं ले रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, गोदाम में फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Next Article जगन्नाथ रथ यात्रा: पुरी में शंकराचार्य ने पूजा की, राजा ने सोने की झाड़ू से रास्ता बुहारा, 25 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.