मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 के निमित्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं तैयारी हेतु राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत बैठक संपन्न
दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 के निमित्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं तैयारी हेतु राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.06.2023 को समाहरणालय सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय ने कहा कि जिले में मतदाता पुनरीक्षण 2024 का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र वाले नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य आप सभी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें ताकि सभी योग्य मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ा जा सके। इसके अलावा बताया कि पुराने वोटरों का नाम पता सहित अन्य त्रुटियों का सुधार व बूथ परिवर्तन तथा मृत वोटरों के नाम हटाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए सभी आरओ, एआरओ एवं बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ अपने मतदान केंद्रों में घर घर जाकर नए और पुराने वोटरों के नाम व पता का सत्यापन करेंगे और प्रपत्र 8 में इसकी रिपोर्ट देंगे। वहीं इसके आधार पर बूथवार दिनांक 22 अगस्त से 9 सितंबर तक मतदान केंद्रों व वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। जिसमें फोटो के सत्यापन एवं गुणवत्ता की जांच होगी एवं इसके आधार पर 17 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। 17 से 30 नवंबर तक दावा आपत्ति दाखिल होगा। वहीं 1 से 26 दिसंबर तक दावा आपत्ति का निष्पादन होगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को किया जाएगा।
वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हो वह बीच-बीच में देते रहें। जिसका हर संभव निपटारा करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उन्होंने इस कार्य में अपने स्तर से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपील किया। इसके लिए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने एवं उसकी सूची उपलब्ध कराने का अपील किया ताकि बीएलओ और बीएलए आपसी समन्वय से कार्य को गति दें एवं त्रुटि रही मतदाता सूची का निर्माण हो सके।
बैठक में मुख्य रूप से जेएमएम, कांग्रेस, बीजेपी, आरजेडी, आजसू, सीपीआई एवं सीपीआईएम के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

