Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का किया परिभ्रमण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का किया परिभ्रमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र का परिभ्रमण किया। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास तीर्थ अभियान के तहत कैंसर हॉस्पिटल के परिभ्रमण का कार्यक्रम किया गया। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ (कर्नल) मदन मोहन पांडे जी ने अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

     

     

    श्री दास ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टर पांडे ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां जांच व इलाज की दरें भी काफी कम है। पहले फेज में 200 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोलॉजी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। अगले फेज में ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए बिल्डिंग का निर्माण होगा। मरीजों के परिजनों के रहने के लिए 1 एकड़ में प्रेमाश्रय बनेगा। सीसीएल से सीएसआर के तहत इसका निर्माण होगा। गंभीर मामले में मुंबई स्थित TMH के चिकित्सकों से टेली कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से इलाज में सहयोग लिया जा रहा है। यहां थर्ड और फोर्थ ग्रेड में पूरी तरह स्थानीय लोगों को नौकरी दी गई है।

     

    इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि रांची में कैंसर हॉस्पिटल उनका सपना प्रोजेक्ट रहा है। इसी को देखते हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान उन्होंने श्री रतन टाटा जी से इसके निर्माण के लिए आग्रह किया था। 2019 में भूमि पूजन में वे भी आए थे। आज अपना सपना पूरा हुआ देख काफी अच्छा लग रहा है। अब झारखंड ही नहीं आसपास के राज्यों के लोगों को भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। भ्रमण के बाद उन्होंने राज्य के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह से बात कर इसे यथाशीघ्र मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराँची : पारा शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर घेरे मुख्यमंत्री आवास
    Next Article बर्मामाइंस : विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.