Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अड्डेबाजी से रोका तो नशेड़ी युवकों ने पत्थरबाजी से कार को किया छतिग्रस्त, टेल्को पुलिस जाँच में जुटी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अड्डेबाजी से रोका तो नशेड़ी युवकों ने पत्थरबाजी से कार को किया छतिग्रस्त, टेल्को पुलिस जाँच में जुटी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अड्डेबाजी से रोका तो नशेड़ी युवकों ने पत्थरबाजी से कार को किया छतिग्रस्त, टेल्को पुलिस जाँच में जुटी

    टेल्को के खड़ंगाझार सामुदायिक विकास मैदान के रहने वाले कुश सोनी के नये मारुति स्विफ्ट कार को नशेड़ी युवकों ने पत्थरबाजी कर छतिग्रस्त कर दिया है। गुरुवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर को कुश कुमार सोनी ने इस बाबत् लिखित इत्तिला टेल्को थाना में दिया है। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस जाँच में जुट गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ किया। स्थानीय लोगों ने बताया की मैदान में बाहरी युवकों द्वारा अड्डाबाजी लगातार बढ़ रही है। सरेआम शराब, गाँजे एवं अन्य नशाखोरी आम बात है। सरकारी स्कूल होने के बावजूद युवक वहाँ नशाखोरी करते हैं, विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट करते हैं। कुश कुमार सोनी ने टेल्को थाना को दिये लिखित शिकायत में कुछ युवकों पर नामजद आरोप लगाया है। बताया गया है की बीते 13 जून को कुछ युवक स्विफ्ट कार के बोनेट पर बैठकर नशा कर रहे थें। पिता उमेश प्रसाद ने उन्हें कार से दूर हटने कहा तो युवकों ने कहा की तुम अब हमारे हिट लिस्ट में चढ़ गये हो, जल्दी पता चला देंगे। इस प्रकरण के दो दिन बाद ही कार पर पत्थरबाजी कर छतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता अंकित आनंद भी मौके पर पहुंचें और अफ़सोस जताया। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय थाना से अड्डेबाजी और नशाखोरी के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का अनुरोध किया। इधर मामले में टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने कहा की मामले में जाँच के क्रम में जो तथ्य सामने आयेंगे उसपर त्वरित कार्रवाई होगी। कहा की अड्डेबाजी और नशाखोरी करते पकड़े जाने पर पुलिस सख़्त कार्रवाई करेगी। कुश कुमार सोनी ने बताया की दो महीने पहले ही उन्होंने इस सेकेंड हैंड कार को खरीदा था। चिढ़ और बदले की भावना से नशेड़ी युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
    Next Article अर्पण का संकल्प – रक्त की कमी से किसी की जान न जाए , 24 @ 7 कर रहा शहर की सेवा- काले

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.