Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चूल्हे की चिंगारी से लगी आग , चौदह फूस का घर समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर हुआ राख।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    चूल्हे की चिंगारी से लगी आग , चौदह फूस का घर समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर हुआ राख।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगूसराय :बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत में खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिंनगारी से आग लग गई। अगलगी की घटना में चौदह फूस का घर समेत घर में रखा हजारों रुपए मूल्य की संपति जल कर राख हो गया है। अगलगी की घटना में दो बकरी की झुलस कर मौत हो गई । वहीं एक गाय झुलस कर गंभीर रूप से घायल है । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चमथा दो पंचायत के वार्ड निवासी राम नरेश राय की पत्नी घर में खाना बना रही थी, इसी क्रम में तेज हवा के कारण चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई, जब तक परिवार के लोग कुछ कर पाते तब तक देखते ही देखते आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के घरों में फैल गई और पर पङोस घर में एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था । आग लगने से गैस सिलेंडर हट गया जिसे आग और भी अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के कृष्णदेव राय,जगदेव राय, धर्मेंद्र राय,शुशील राय,गोलू राय,अवधेश राय,कांग्रेस राय समेत 14 लोगों के फूस के घर को भी अपने आगोश में ले लिया । आग की तेज लपटें व धुए को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लेकिन तेज हवा व आग की तेज लपटें पर काबू पाना मुस्किल था । तभी स्थानीय लोगों द्वारा अगलगी की घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन दी गई । जिसके पश्चात प्रशासन के द्वारा घटना स्थल पर दमकल भेजा गया, जिसके पश्चात स्थानीय लोगों को अग्निशामक दास्तां के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित राम नरेश राय ,कृष्णदेव राय,जगदेव राय, धर्मेंद्र राय,शुशील राय,गोलू राय,अवधेश राय,कांग्रेस राय आदि ने बताया की आगलगी की घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन फर्नीचर ,नगद रूपया, व जरूरत के समान व कागजात जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में रामनरेश राय का दो बकरी की झूलसकर मौत हो गई है जबकि एक गाय झुलसकर गंभीर रूप से घायल है ।आगलगी की घटना की सूचना पाकर पंचायत के प्रतिनिधि समाजसेवी कार्यकर्ता संविधान जनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया व ढांढ़स बंधाया । साथ ही स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किया। मामले को लेकर अंचलाधिकारी बछवाड़ा दीपक कुमार ने बताया की आगलगी घटना की सूचना मिली है हल्का राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है । हल्का राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि प्रदान किया जाएगा ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम की लचर व्यवस्था अबतक के निचले स्तर पर, स्वास्थ्य मंत्री संवेदनशून्य : दिनेश कुमार
    Next Article उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में प्लस पोलियो कार्यक्रम को लेकर आहूत बैठक सम्पन्न; दिए कई अहम दिशा निर्देश

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.