Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश बोले-पार्टी में आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, शिवपाल के करीबी बने मेरठ जिलाध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति

    अखिलेश बोले-पार्टी में आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, शिवपाल के करीबी बने मेरठ जिलाध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अखिलेश बोले-पार्टी में आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, शिवपाल के करीबी बने मेरठ जिलाध्यक्ष
    लखनऊ. सियासी मोर्चे पर बाहरी लड़ाई लड़ने से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी और संगठन में आंतरिक लड़ाई को खत्म करने में जुटे हैं। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अखिलेश ने साफ कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। समाजवादी कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा चुनाव बहुत ही गंभीरता से लड़ना और जीतना है।

     

     

     

     

    अखिलेश ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने वाले साबित होंगे। सपा यूपी में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। हमारे पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। जनता सपा पर ही उसके सपनों को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा रखती है।

     

     

    सपा मुखिया ने कहा कि एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं। इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग, झूठ, छल और बल से परिणाम को प्रभावित किया। इस बार ऐसा न होने पाए, इसके लिए जमीन पर पूरी मेहनत से जुटें। सपा सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे, वही ‘समाजवादी मॉडल’ है, जिससे लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण होता है।

     

     

     

    गुटबंदी दूर करने की नसीहत को नीचे तक पहुंचाने के लिए अखिलेश खुद भी समन्वय और समायोजन की राह पर हैं। मैनपुरी उपचुनाव के समय परिवार में उपजी एकता को आगे बढ़ाने पर ध्यान है, इसलिए शिवपाल यादव को भी ठीक से अहमियत दी जा रही है, जिससे नीचे तक समर्थकों में सब कुछ ठीक होने का संदेश जाए। मंचों और कार्यक्रमों में मौजूदगी के साथ ही संगठन में भागीदारी की राह भी खुल रही है। मेरठ में शिवपाल के करीबी विपिन चौधरी को अखिलेश ने जिलाध्यक्ष बनाया है। विपिन शिवपाल के साथ उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में चले गए थे और तीन साल तक प्रसपा के मेरठ जिलाध्यक्ष भी रहे। अब विपिन सपा के कोर संगठन की कमान संभालेंगे। अखिलेश ने निकाय चुनाव के पहले जयवीर सिंह को मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाया था, लेकिन उन्होंने मंगलवार को सपा को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम
    Next Article मणिपुर: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के घर में पेट्रोल बम फेंककर लगाई आग

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.