Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान को समर्पित है मोदी सरकार, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर झामुमो नेता के बयानबाजी पर भाजपा ने किया पलटवार, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी है झामुमो, भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूब चुकी है सरकार।

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले दिनों देवघर प्रवास पर थी। जहां उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया। अब उनके देवघर प्रवास पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा वसुंधरा राजे सिंधिया पर बयानबाजी को लेकर भाजपा ने झामुमो पर करारा हमला बोला है। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झामुमो नेता के बयान को मानसिक दिवालियापन और मुद्दाविहीन बताया। बुधवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज देश में झारखंड का परिचय बदल चुका है। पिछले साढ़े 3 सालों में लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की जो उल्लेखनीय पटकथा झामुमो-कांग्रेस सरकार ने लिखी है। उसका बखान करने में दिन कम पड़ जाएंगे। ऊपर से लेकर नीचे तक जड़ जमा चुकी भ्रष्टाचार की इतनी घटनाएं इससे पहले कभी झारखंड में देखने को नही मिली और ना ही कभी इतने बड़े पैमाने पर लोग पकड़े गए। आज जिस तरह से वरीय आईएस अधिकारी से लेकर जमीन के दलाल, ट्रांसफर पोस्टिंग के दलाल, अवैध खनन करने वाले दलाल की लगातार गिरफ्तारी हो रही है, उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि भ्रष्टाचारियों के लिए जेल में जगह भी कम पड़ जाएगी।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो नेता कहते हैं संथाल परगना की धरती, फूलों-झानो की धरती है। लेकिन फूलो-झानो, सिदो-कान्हू के धरती के गौरव को धूमिल करने का कार्य झामुमो ने किया है। संथाल परगना की धरती पर महिला अत्याचार की वीभत्स घटनाएं लगातार सामने आई है। सिदो-कान्हू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना हो या फिर बहन-बेटियों के साथ बलात्कार- हत्या की घटना अथवा जांबाज पुलिस अधीकारी रूपा तिर्की की हत्या का मामला हो। इन सभी घटनाओं ने संथाल परगना की गौरव को ठेस पहुंचाया है। परंतु झामुमो के नेता को यह सब नही दिखाई दे रहा है। इन सब मामलों पर झामुमो नेता धृतराष्ट्र बन गए हैं।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि संथाल परगना के गौरव को भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश-दुनिया में बढ़ाने का कार्य किया। देवघर में एम्स, एयरपोर्ट निर्माण हो या साहेबगंज में रिवर पोर्ट का निर्माण, भाजपा ने संथाल में विकास की लंबी लकीर खींची है जिसे मनगढ़ंत बयानबाजी से झुठलाया नही जा सकता है। आज नकारात्मक राजनीति करने वालों को सांप सूंघ गया है।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इर्द गिर्द रहने वालों ने झारखंड का क्या हाल कर दिया है। ये बात किसी से छिपी नही है। अमित अग्रवाल कौन हैं, झामुमो को यह स्पष्ट करना चाहिए, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे पारिवारिक मित्र हैं। कुणाल षाड़ंगी ने रांची में प्लस हॉस्पिटल, सेना की जमीन और कई अन्य मामलों में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन सभी बड़े मामलों के तार को जोड़कर देखें तो भ्रष्टाचार की एक बहुत बड़ी तस्वीर सामने आने वाली है। कहा कि जनता समझ चुकी है कि वास्तविक जेपीएल कहाँ हो रही है। मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाकर झामुमो के नेता झारखंड की जनता का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सत्ता के नशे में मदमस्त झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को जनता माकूल जवाब देगी।

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान को समर्पित है मोदी सरकार, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में बुधवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारीडीह स्थित सेलिब्रेशन इन में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल गरीब कल्याण और जनसेवा को समर्पित हैं। पिछले नौ वर्षों में हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उनका लाभ जनता तक सफलतापूर्वक पहुंचाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के में केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज भारत तेजी से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशों को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो भारत के गरीब एवं शोषित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य की भांति महसूस करते हैं। मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित है।

    इस दौरान अध्यक्षीय भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह, स्वागत संबोधन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने किया।

    सम्मेलन के दौरान बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, विनोद सिंह, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार,अभिमन्यु सिंह, दीपू शर्मा, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार साह, इकबाल सिंह, उमेश साव, रविजेंट सिंह, अनुराग मिश्रा, मनीष पांडेय, नवजोत सिंह सोहल, रीना चौधरी, उर्मिला दास, भारती देवी, बिमला साहू, सीलु साहू, सीमा जायसवाल, लीना चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में…..
    Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना की हुई विभागीय समीक्षा ,आवाज सहायकों को दिए गए कई निर्देश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.