Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन……
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन……

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोमवार, १२ जून २०२३ को अपराह्न ४ : ३० बजे से सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन एवं कलम की सुगंध, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं कलम की सुगंध, झारखंड की अध्यक्ष श्रीमती आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’ द्वारा सम्पादित नगर की लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीमती प्रतिभा प्रसाद ‘ कुमकुम’ के व्यक्तित्व – कृतित्व पर केन्द्रित पुस्तक ” दस सप्तकी ” का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डाॅ० रागिनी भूषण तथा विशिष्ट अतिथि मंजू ठाकुर मंचासीन रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन उपासना सिन्हा द्वारा किया गया । मौके पर साहित्य समिति (तुलसी भवन), बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ के अलावा शहर के कई संस्थाओं ने प्रतिभा प्रसाद को सम्मानित किया एवं उनके प्रतिनिधि सदस्यों ने मंच से अपनी शुभकामनायें प्रस्तुत की । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित नगर के सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री दीपक वर्मा ने लोकार्पित पुस्तक पर विस्तार से समीक्षात्मक विचार प्रस्तुत किया ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्रीमती वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅ. अजय कुमार ओझा, डाॅ.आशा गुप्ता, सविता सिंह मीरा, वीणा कुमारी नंदिनी, किरण कुमारी वर्तनी, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, पुनम शर्मा ‘स्नेहिल’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह , ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, डाॅ० उदय प्रताप हयात, एस. एन. पाण्डेय, राजदेव सिन्हा, नीलम पेड़ीवाल, पद्मा प्रसाद, डाॅ,० रजनी रंजन,डाॅ० जूही समर्पिता, विद्या तिवारी, ज्योत्सना अस्थाना, छाया प्रसाद,चंदा कुमारी, उपासना सिन्हा, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, निवेदिता श्रीवास्तव, अनिता निधि, श्यामल सुमन सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थित रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपसमांदा मुसलमान पोलिटिकल एण्ड वेलफेयर अवेयरनेस आफ इन्डिया काउंसिल झारखंड प्रदेश का हुआ विस्तार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में…..

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.