Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डालसा ने साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक और सजग रहने का चलाया जागरूकता अभियान
    Breaking News अपराध झारखंड

    डालसा ने साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक और सजग रहने का चलाया जागरूकता अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष वर्मा

    चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कवि के निर्देशानुसार जिले भर में चलाए जा रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 17-07-19 को सदर प्रखंड के तमाड़बांध के आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में पीएलवी हेमराज निषाद ने उपस्थित छात्रों और ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां और कानूनों से अवगत कराया जिसमें साइबर क्राइम पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि जागरूकता से ही साइबर अपराध का शिकार होने से बचा जा सकता है ।किसी भी नंबर से आए आपके फोन कॉल पर कभी भी अपने बैंकिंग संबंधी जानकारी नहीं उपलब्ध कराएं। जैसे कि आपका अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर ,ओटीपी इत्यादि, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। कोई भी बैंक कभी भी इस तरह की जानकारी फोन पर अपने कस्टमर से नहीं मांगती है ।आपके मोबाइल पर आए यह फर्जी कॉल हो सकता है ।फर्जी कॉल आने पर आप इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर तुरंत कर सकते हैं ।इसलिए आप सभी जागरूक रहें, सजग रहें और ठगी का शिकार होने से बचे ।इसके बाद पीएलबी रत्ना चक्रवर्ती ने उपस्थित लोगों को डायन प्रथा निषेध अधिनियम 2001 के बारे बताया जिसके अंतर्गत झारखंड में डायन प्रथा को एक सामाजिक कुप्रथा और अपराध की संज्ञा दी गई है इसके अंतर्गत अलग-अलग मामलों में 1 से 3 साल की सश्रम कारावास और जुर्माना का प्रावधान है इसलिए इस अपराध से बचे और किसी को डायन ना कहें क्योंकि यह एक सामाजिक कुप्रथा और अंधविश्वास है । डायन भूत जैसी कोई चीज नहीं होती है । इसके बाद जरूरी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, निशुल्क एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108, अग्नि समन हेल्पलाइन नंबर 101 एवं लोगों को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों का प्रयोग तुरंत किया जा सकता है एवं आप किसी की भी जानमाल को क्षति होने से बचा सकते हैं। इस शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र तमाड़बांध के विद्यार्थीगण, सेविका गीता बोईपाई और सहायिका सुनीता बोदरा के अलावे अन्य बहुत सारे ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसकी जानकारी प्राधिकरण के सचिव कृष्ण कांत मिश्रा ने दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा अवस्था में हत्या करने वाला हत्याकांड के सिद्धदोष अभियुक्त 27 साल बाद वृद्वा अवस्था में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    Next Article प्रमुख और जिला परिषद सदस्य ने किया कुंडहित प्रखंड का नीरीक्षण

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.