मतदाता सूची का अंतिम विशेष पुनरीक्षण को लेकर पोटका प्रखंड सभागार में बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिये 17 अक्तूबर से पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा, इसके पूर्व 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ के द्वारा घरों का सत्यापन किया जायेगा।
इस दौरान बीएलओ दो बार घरों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे एवं दरबाजे पर स्टीकर चिपकायेंगे। 22 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदाता सूची तथा फोटो पहचान पत्र मे त्रृटियों का निराकरण किया जायेगा, 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आपत्ति लिया जायेगा। दावा एवं आपत्ति समर्पित करने के अवधि के दौरान दो शनिवार एवं दो रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा।
26 दिसंबर तक प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निराकरण किया जायेगा। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन एक जनवरी 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुये किया जायेगा।

