जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत कालियाडीह गौशाला स्थित खेत से 17 वर्षीय मतलाडीह निवासी लखी टुड्डू का पेड़ से झूलता शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ से झुलता युवती का शव मिलने की जानकारी स्थानीय बागबेड़ा थाने को दी जहां बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया, जहां पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी जानकारी देते हुए बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि
स्थानीय लोगों की सूचना पर जानकारी मिली कि एक युवती का शव पेड़ पर झूल रहा है, सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा उन्होंने बताया कि चुन्नी के सहारे युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, उन्होंने बताया कि युवती की पहचान मतलाडीह निवासी 17 वर्षीय लकी टूडू के रूप में की गई है प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

