कोल्हान : एमजीएम अस्पताल का गिरा छज्जा , मचा अफरा-तफरी
कोल्हान के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है। वैसे एमजीएम अस्पताल के पार्किंग एरिया का छज्जा अचानक धराशाई होकर गिर गया। जिससे 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर अस्पताल के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग जर्जर हो गई है।
कभी भी बिल्डिंग धराशाई हो सकती है। वैसे हॉस्पिटल की छज्जा गिरते ही पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई ।वही अस्पताल में तैनात गार्ड लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है कि आप दूसरे तरफ से अस्पताल में प्रवेश करें ।
उधर अस्पताल के छज्जा गिरने की खबर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक को लगी लेकिन अभी तक अधीक्षक घटनास्थल पर ही पहुंचे हैं और ना ही मलवा हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है ।उधर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उसके परिजन काफी डरे सहमे हुए हैं।

