चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को जयमंगला वाहिनी परिवार के 28 रक्तवीर व 9 रक्तवीरांगना को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव व ऊर्जा मंत्री विजेंद्र के द्वारा सम्मानित किया गया।
सभी रक्तवीर जयमंगला वाहिनी के जिलाध्यक्ष सौरभ व वरिष्ठ रक्तवीर मनोज वत्स के नेतृत्व में मंगलवार की रात बस से पटना के लिए रवाना हुए।उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से नदारत रही।
सोनू व मनोज ने बताया कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के तत्परता से बस उपलब्ध करवाया गया,इसके लिए पूरी टीम की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
नियमित रक्तवीर सुमित,अवनीश, प्रभाष ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान करने के मामले में पूरे बिहार में बेगूसराय दूसरा स्थान रहा है,इसके लिए सभी रक्तदानी बधाई के पात्र है जो समय-समय पर रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा रहे हैं।
बंटी, जयप्रकाश,नीरज,विक्रम ने कहा कि ज़िले के लिए बहुत बडी उपलब्धि है जहाँ पर असुविधा के बाद भी इतना बड़ी सफलता हासिल हुई व ज़िले का मान-सम्मान बढ़ा हैं।
प्रीति मिश्रा, खुशी मिश्रा, खुशबू सुंदरम,स्मिता के बताया कि पिछली बार कुल 4 रक्तवीर व 1 रक्तवीरांगना को सम्मानित किया गया वहीं इस बार 28 रक्तवीर व 9 रक्तवीरांगना को सम्मानित किया गया,ये कहीं न कहीं रक्तदान के प्रति जागरूकता का ही परिणाम हैं।

