Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी से लौट रहे 300 लोगों से भरी नाव नदी में डूबी, 100 लोगों की हुई मौत
    Headlines

    शादी से लौट रहे 300 लोगों से भरी नाव नदी में डूबी, 100 लोगों की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नाइजीरिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य नाइजीरिया में शादी से लौट रहे 300 लोगों को ले जा रही एक नाव नदी में डूब गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में 100 से अधिक लोग डूब गए हैं और कई लापता हैं. अधिकारियों की मानें तो मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका है. हालांकि, बचावकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

     

     

     

    एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह नाइजर राज्य में हो रहा था. नाव शादी से मेहमानों को लेकर क्वारा राज्य में जा रही थी. बारिश और ज्यादा लोगों की वजह से नाव ओवरलोडिंग हो गई थी. क्वारा राज्य के पुलिस ओकासनमी अजय ने बताया कि अभी तक नाव दुर्घटना में 103 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है.

     

     

    नाइजर नदी में सुरक्षा प्रक्रियाओं की कमी और भारी बाढ़ के कारण डूबना आम बात है. पिछले महीने एक नाव उत्तर-पश्चिम सोकोटो राज्य में पलट गई थी. इस हादसे में 15 बच्चे डूब गए थे और 25 अन्य लापता हो गए थे. लगभग एक साल पहले, एक गांव के 29 बच्चे भी उसी नदी में डूब गए थे, जब वे अपने परिवारों के लिए जलाने वाली लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे. पिछले दिसंबर में बरसात के मौसम में बड़े पैमाने पर बाढ़ के दौरान, कम से कम 76 लोग डूब गए थे, जब उनकी नाव दक्षिण पूर्व अंंबरा राज्य में एक उफनती नदी में डूब गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडी की हिरासत में आते ही तमिलनाडु के मंत्री की हालत बिगड़ी, फूट-फूटकर रोने लगे
    Next Article व्हाइट हाउस में टॉपलेस होकर पोज देने लगी मॉडल, जो बाइडेन भी रहे मौजूद

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.