Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने गिनाई केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने गिनाई केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने गिनाई केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में मौजूद महाराष्ट्र सरकार के विधान पार्षद राम शिंदे ने केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है, जबकि मोदी सरकार सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यो में लगी है। उन्होंने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं का आह्वान किया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में देश में सेवा, सुशासन और सशक्त सरकार के रूप में फिरसे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करें। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करें। इस दौरान उन्होंने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कई योजनाओं में राज्य सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। राज्य में विकास कार्य ठप्प है तो वहीं, केंद्रीय योजनाओं में राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग नही मिल रहा है।

    भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि पार्टी मोदी सरकार के 9 साल को ‘उत्कृष्टता के 9 साल’ के तहत मना रही है। जिसमें निर्देशित कार्यक्रम के तहत पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे विभिन्न कर्यक्रमों की जानकारी दी।

    सम्मेलन के दौरान मंच संचालन जिला मंत्री जितेंद्र राय, स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी ने किया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मंत्री जितेन्द्र राय, जिला मंत्री नीलू मछुआ, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष निसार अहमद, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटूचरण दत्ता एवं सभी मंडल के सातों मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य समेत विधानसभा में निवास करने वाले मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय की समस्याओं से रू-ब-रू हुये तेघड़ा विधायक
    Next Article पूर्वोत्तर सरकार के द्वारा दी गई डिग्री कालेज की स्वीकृति पर मंगल ले रहे झूठा श्रेय – माणिक महतो

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.