Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालय की समस्याओं से रू-ब-रू हुये तेघड़ा विधायक
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    विद्यालय की समस्याओं से रू-ब-रू हुये तेघड़ा विधायक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा बेगूसराय:तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रातगाँव दुलारपुर में मंगलवार को आयोजित विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय सहित समिति के सभी सदस्यों एवं प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के विकास, छात्र छात्राओं के पठन पाठन सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं छात्रों के अनुपात में कमरों का आभाव होने की समस्या रखते हुये इसके शीघ्र निदान की माँग की। शिक्षाप्रेमी सदस्य सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने गाँव के अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक माहौल स्थापित करने में सहयोग की अपील की। विद्यालय की समस्याओं पर त्वरित कदम उठाते हुये विधायक राम रतन सिंह ने शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने की अनुशंसा पत्र बैठक में मौजूद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपा तथा दो कमरे के निर्माण के लिये सहमति व्यक्त करते हुये इसके लिये आवश्यक प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं कमरों के आभाव की समस्या शीघ्र दूर होगी। बैठक को पूर्व सरपंच राकेश चौधरी महंथ, रमेश प्रसाद सिंह, शिवशंकर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को चादर और माला से सम्मानित किया गया। मौके पर रविन्द्र कुमार सिंह, पूर्व पंसस सह टोला सेविका रीता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन पेशेवर अपराधी लोडेड देशी कट्टा,चोरी का जेवरात मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार ।
    Next Article जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने गिनाई केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

    Related Posts

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    July 24, 2026

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.