Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों का कर्ज माफी हमारी गारंटी
    Headlines राजनीति

    प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों का कर्ज माफी हमारी गारंटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2023Updated:June 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों का कर्ज माफी हमारी गारंटी
    MP  : प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत की। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के केंद्र में है। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने आठ-जिला संभाग में 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जबलपुर की शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

    महिलाओं को नारी सम्मान निधि देने की घोषणा
    उन्होंने कहा कि महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति महान नारी सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही किसानों की जो कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।

     

     

     

    प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
    प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है और 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां घोटाला ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया।

    प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
    प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और अपनी विचारधारा बदल लिए।

     

     

     

    कांग्रेस ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा
    प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। उन्होंने कहा कि ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।

    इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकप्रिय पंजाबी एक्टर मंगल ढिल्लों का कैंसर से निधन
    Next Article पीएम मोदी अमेरिका में रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे देश के पहले प्रधानमंत्री

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.