Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन में अमित शाह, शांति समिति का गठन; CM के अलावा विपक्षी नेता भी शामिल
    Breaking News Headlines

    एक्शन में अमित शाह, शांति समिति का गठन; CM के अलावा विपक्षी नेता भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक्शन में अमित शाह, शांति समिति का गठन; CM के अलावा विपक्षी नेता भी शामिल
    मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। गृह मंत्रालय ने शांति समिति का गठन जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल करेंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री मंत्री सांसदों और विधायकों को भी शामिल किया गया है
    मणिपुर हिंसा मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति का गठन किया है। इस समिति में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

    शांति समिति में ये लोग होंगे शामिल
    गृह मंत्रालय के मुताबिक, शांति समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, समिति में पूर्व सिविल सेवक, शिक्षाविद्, साहित्यकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जातीय समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

     

     

     

    मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा
    बता दें, मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। ताजा मामला खोखेन गांव का है, जहां शुक्रवार को जवानों की वर्दी में आए मैती समुदाय के उग्रवादियों ने पहले कॉबिंग के बहाने ग्रामीणों को घरों के बाहर बुलाया और फिर उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

    खोखेन गांव, पश्चिमी इंफाल जिले और कांगपोकपी के बीच में स्थित है, जहां शुक्रवार को हिंसा हुई। जिन लोगों की मौत हुई है, वे अलग-अलग समुदाय के हैं। घटना के बाद सेना, पुलिस और असम राइफल्स के जवान मैती उग्रवादियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

    सीबीआइ ने दर्ज की छह एफआइआर
    मणिपुर हिंसा की जांच सीबीआइ कर रही है। सीबीआइ ने अभी तक छह एफआइआर दर्ज की है, जिसमें पांच आपराधिक साजिश की है। सीबीआइ इस बात का पता लगाएगी कि तीन मई से जारी कुकी और मैती समुदाय के बीच हिंसा किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
    सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा के समय इंटरनेट पर प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका को तत्काल सुनने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट पहले ही मामला सुन रहा है। इसलिए दोहरी सुनवाई की जरूरत नहीं है।

    हिमंत बिस्वा सरमा आज आएंगे मणिपुर
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज मणिपुर आएंगे। वह राज्य में जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कुछ अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

    न्यायिक आयोग का गठन
    बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की थी। गृह मंत्रालय ने बाद में इस पर मुहर लगा दी। मंत्रालय के मुताबिक, न्यायिक आयोग हिंसा के कारणों और प्रसार के साथ ही दंगों की जांच करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने अज्ञात शव के मामले का किया उद्भेदन , 1 महिला सहित  04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हिरासत में 

    Related Posts

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.