तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के दो वर्गों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
ग्रुप-ए (कक्षा 1 से 3) में एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोड़ा के बॉबी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर युवराज तिवारी (हिलटॉप स्कूल, टेल्को) और अर्थव पाठक (शिक्षा निकेतन, टेल्को) रहे। तृतीय स्थान अर्णव कुमार (चिन्मया विद्यालय), निश्चय प्रसाद (डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर) तथा रौनक चौधरी (डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा) को मिला।
ग्रुप-बी (कक्षा 4 से 6) में हिलटॉप स्कूल, टेल्को के तथागत बनर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान युवांश कुमार (एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोड़ा) और सिद्धांत ठाकुर (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह) ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान मयंक माहेश्वरी (चिन्मया विद्यालय), रुपांश कुमार (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल) तथा विवेक कुमार (मध्य उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर) को मिला।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन समिति ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

