Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC WTC Final 2023: तीसरे दिन का खेल हुआ ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर बनाए 123 रन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    ICC WTC Final 2023: तीसरे दिन का खेल हुआ ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर बनाए 123 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ICC WTC Final 2023: तीसरे दिन का खेल हुआ ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर बनाए 123 रन
    टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. इस बीच तीसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 44 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. मारनस लाबुशेन 41 रन और कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया 296 रनों की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली.

     

     

     

    173 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शुरुआती बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं पाए। 120 रनों के भीतर उसके 4 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे। तीसरे दिन स्टंप्स उखड़ने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल उन्होंने 296 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रवीन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सिराज और उमेश यादव को 1-1 विकेट मिले।

     

     

    तीसरे दिन भारतीय पारी 296 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत को शर्मनाक स्थिति से बाहर निकाला। 5 विकेट पर 151 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत ने पहले ही ओवर में अपना छठा विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर केएस भरत दूसरी ही गेंद पर आउट होकर पैवेलियन लौट गये। उसके बाद अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर ने टिककर बल्लेबाजी की और भारत को फॉलोऑन से खतरे से बचा लिया। अजिंक्य रहाणे ने शानदार 89 रन बनाये और शतक से चूक गये। वहीं शार्दूल ठाकुर ने 51 रन बनाये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस संगठन मेंं बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, दिल्ली और हरियाणा में नये प्रभारी की नियुक्ति
    Next Article यूपी की योगी सरकार का बड़ा निर्णय, 5 साल के सभी पेंडिंग ट्रैफिक चालान माफ किए

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.