Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोरवेल में गिरी मासूम सृष्टि हार गई जिंदगी की जंग, 52 घंटे बाद बाहर निकाला गया
    Headlines

    बोरवेल में गिरी मासूम सृष्टि हार गई जिंदगी की जंग, 52 घंटे बाद बाहर निकाला गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बोरवेल में गिरी मासूम सृष्टि हार गई जिंदगी की जंग, 52 घंटे बाद बाहर निकाला गया
    एमपी के सीहोर स्थित ग्राम मुंगावली में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय मासूम बच्ची सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई. 52 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने रोबोटिक तकनीक से बच्ची को बाहर निकाला तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. उसे सीधी के जिला अस्पताल लेेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सृष्टि 150 फीट की गहराई में पानी के बीच जाकर फंसी रही.

     

     

     

     

    बताया गया है कि ग्राम मुंगावली में मंगलवार की दोपहर एक बजे के लगभग राहुल कुशवाहा की तीन वर्षीय बच्ची सृष्टि खेत में खेलते खेलते बोरवेल के गड्ढे के ऊपर रखे तसले में जाकर बैठ गई, तो बोर के अंदर गिर गई. सृष्टि को गिरते देख दादी शोर मचाते हुए दौड़कर पहुंची लेकिन उस वक्त तक बच्ची 30 फीट नीचे जाकर फंस गई थी. दादी द्वारा शोर मचाए जाने पर परिजनों सहित आसपास के लोग पहुंच गए. जिनकी सूचना पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आ गए. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई. जिन्होने बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरु किया. पांच फीट की दूरी पर समानान्तर गड्ढा खोदा जा रहा था ताकि बच्ची को सकुशल निकाला जा सके. पथरीली जमीन होने के कारण ड्रिल मशीन का सहारा लिया गया. खुदाई के दौरान कंपन होने से बच्ची नीचे खिसकती चली गई.

     

     

     

    बच्ची को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, यहां तक कि दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम सड़क मार्ग से बिना रुके कार से आज सीधी पहुंच गई. जिन्होने रोबोटिक तकनीक से बच्ची को निकालने के प्रयास शुरु कर दिए. दोपहर के वक्त तेज हवा के साथ बारिश होने लगी, जिससे रेस्क्यू प्रभावित हुआ, पानी रुकते ही टीम ने अपना काम फिर शुरु कर दिया और शाम 5.30 बजे के लगभग बच्ची सृष्टि को बाहर निकालने में टीम सफल रही. उस वक्त बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी, एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि की मौत की खबर से परिजन फूट-फूट कर रोए, जिन्हे देख आसपास के लोगों की आंखे भी नम हो गई थी. इधर रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची 30 फीट से खिसकते हुए 150 फीट की गहराई में पहुंच गई थी, जहां पर पहले से पानी भरा था. दूसरी ओर बच्ची के पिता राहुल कुशवाहा ने चर्चा में बताया कि सृष्टि खेलते हुए घर के बाहर आ गई थी. पत्नी जब उसे लेने के लिए आई तो वह दौड़कर बोरवेल के पास पहुंच गई थी. बच्ची की मौत की खबर से मुंगावली गांव में मातम छा गया, जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए खोला खजाना, ड्रेस और कॉपी-किताबों के लिए मिलेगा पैसा
    Next Article हरिद्वार में मंदिरों में छोटे कपड़े पहनने वाले भक्तों को नहीं मिलेगी एंट्री

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.