Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किरतौल में नल जल योजना के पानी के पाइप में लीकेज, सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा पानी।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    किरतौल में नल जल योजना के पानी के पाइप में लीकेज, सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा पानी।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा , बेगूसराय: बिहार सरकार के द्वारा हर घर स्वच्छ पेयजल जल पहुंचाने के लिए नल जल बिहार सरकार का एक महत्वाकांक्षी योजना के रूप में लाया गया। लेकिन यह योजना सिर्फ जर्जर योजना ही साबित होकर रह गया है। यह योजना कहीं भी सफल दिखाई नहीं दे रहा है। कहीं आधा अधूरा कार्य, तो कहीं मशीन की खराबी, तो कहीं बिना फिल्टर का पानी सप्लाई तो कहीं देखरेख व निगरानी के अभाव में इसकी स्थिति दैयनीय बनी हुई है। उत्तर तेघड़ा के पकठौल पंचायत अंतर्गत किरतौल गांव के वार्ड संख्या 12 मिल्की टोला मस्जिद के पास लगभग 2 सप्ताह से नल जल योजना से सड़क पर पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है। बताते चलें कि यह उत्तर तेघड़ा के चारों पंचायत एवं वीरपुर तथा तेघड़ा जाने – आने का मुख्य मार्ग है। हो रही पानी लीकेज के कारण एक तो स्वच्छ पेयजल की बर्बादी हो रही है। तो दूसरी ओर नमाज पढ़कर निकलने वाले सभी नमाजियों को गंदा पानी का छींटा पड़ जाने के कारण अपवित्र हो जाते हें। तथा राहगीरों को सड़क पर पानी होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सड़क पर पानी बहने व जमा रहने के कारण सड़क भी जर्जर होने लगी है। वहां के स्थानीय निवासी सरवर आजाद ने बताया कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत हर लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराना इसका उद्देश्य है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बस देखरेख के अभाव में इस तरह की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार इसकी सूचना मोबाइल के द्वारा विभाग को दी गई लेकिन विभाग के द्वारा पानी के रिसाव को नियंत्रित करने को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया गया है । उन्होंने कहा कि अगर विभाग की इसी तरह लापरवाही रही तो आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध लेखक अंशुमन भगत मिले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश से भेट की अपनी लिखी पुस्तक
    Next Article सीपीआईएम की बैठक में दर्जनों नए सदस्यों ने ग्रहण की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.