Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहलवानों को अनुराग ठाकुर ने दिया बातचीत का न्योता, कहा- हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
    Breaking News Headlines खेल

    पहलवानों को अनुराग ठाकुर ने दिया बातचीत का न्योता, कहा- हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध करने वाले भारत के दिग्गज पहलवानों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है. ट्विटर पर ठाकुर ने कहा कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है. मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है.’

     

    इससे पहले, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्वालियर में मंगलवार को कहा था कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी. वे यहां लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं. उन्होंने कहा, ‘सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी.’

     

    एक अवयस्क समेत सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे. लेकिन 28 मई को नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर वहां महिला महापंचायत के आयोजन के लिये बढने की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को कानून और व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिया था. उन्हें शाम को छोड़ दिया गया, लेकिन जंतर मंतर को खाली कराके उन्हें दोबारा वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का ऐलान किया गया.

     

    इसके बाद पहलवान 30 मई को हरिद्वार में अपने पदक गंगा में विसर्जित करने गए, लेकिन किसान और खाप नेताओं के समझाने के बाद पदक बहाये बिना लौट आये थे. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थी. हालांकि, भाजपा सांसद ने अपने बयान में सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि अगर एक भी आरोप साबित हो गया तो, वे फांसी लगा लेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईशा गुप्ता ने मचाई सनसनी, बिकिनी लुक में शेयर कर दी तस्वीर
    Next Article उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे में मंगलगढ़ के एक मजदूर की हुई मौत , दूसरे मजदूर का शव का खोजबीन जारी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस का अभियान जारी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.