Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिडल क्लास परिवार की कहानी फिल्म- जरा हटके जरा बचके
    Headlines सिनेमा

    मिडल क्लास परिवार की कहानी फिल्म- जरा हटके जरा बचके

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है. अपने माता पिता के साथ रहने वाले पति-पत्नी और हर दूसरे दिन घर में आने वाले रिश्तेदार, देश के हर पांचवे मिडल क्लास परिवार में नए शादीशुदा जोड़े की यही शिकायत होती है कि उन्हें इन सब के बीच ‘क्वालिटी टाइम’ नहीं मिलता. ऐसे ही एक जोड़ी की कहानी बयां कर रही है लक्ष्मण उतेकर की ‘जरा हटके जरा बचके‘.

     

    कहानी- ये कहानी है कपिल दुबे (विक्की कौशल) और सौम्या चावला दुबे (सारा अली खान) की. इंदौर के आनंद नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाले इस कपल के शादी को दो साल हो गए हैं. पंडित परिवार में शादी करके आई पंजाबी कुड़ी सौम्या को अपनी जिंदगी खुलकर जीने की आदत है. कपिल और सौम्या खुदके घर का सपना देखते हैं. हालांकि घर लेने के सपने देखने वाले ये लव बर्ड्स क्यों तलाक लेना चाहते हैं, क्या उन्हें अपना घर मिलेगा, इस रास्ते में इन दोनों को कौन सी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ थिएटर में देखनी होगी.

     

    फिल्म जरा हटके जरा बचके के डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. लक्ष्मण उटेकर, मैत्रेय बाजपेयी, रमीज इल्हाम खान इस फिल्म के राइटर हैं. फिल्म जरा हटके जरा बचके की पूरी कहानी में कोई नयापन नहीं है यही वजह है कि ये फिल्म प्रेडिक्टेबल लगती है. सौम्या और कपिल से ज्यादा इंदौर, इस शहर की गालियां ज्यादा जहन में रहती हैं. कभी कभी ऐसा भी लगता है कि ये फिल्म है या मध्य प्रदेश का प्रमोशन. क्योंकि इस शहर के कई गली चौक और जगहों का जिक्र फिल्म में बार बार हो रहा है.

     

    एक्टिंग के मामलें में विक्की और सारा दोनों आपको निराश नहीं करते. दोनों के बीच का प्यार, तकरार हो या फिर रोमांस, दोनों की केमिस्ट्री साफ-साफ नजर आ रही है. सभी कलाकरों की कॉमेडी टाइमिंग फिल्म के आकर्षण का विषय है, जो आपको इससे जोड़कर रखती है. हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स और असरदार हो सकता था.

    फिल्म का म्यूजिक इस कहानी का प्लस पॉइंट हैं. सिनेमेटोग्राफी की बात करें तो अपने लेंस से सिनेमेटोग्राफर राघव ने मध्य प्रदेश को इतनी खूबसूरती से फिल्माया है कि कहानी से ज्यादा इंदौर याद रहता है.

    क्यों देखें- अगर आपको कॉमेडी फिल्म देखना पसंद है, तो आप ये फिल्म जरूर देख सकते हैं. विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए आप इसे एक मौका दे सकते हैं. अगर आपने इंदौर नहीं देखा हो और आपका मध्य प्रदेश जाने का बजट नहीं हो, तो आप थिएटर जाकर एमपी दर्शन जरूर कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायरंजन क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल
    Next Article गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रदर्शनकारी बजरंग-साक्षी और विनेश, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.