Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमएस धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, आईपीएल के दौरान लगी थी चोट
    Headlines खेल

    एमएस धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, आईपीएल के दौरान लगी थी चोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    एमएस धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, आईपीएल के दौरान लगी थी चोट
    नई दिल्ली. एमएस धोनी के घुटने की सर्जरी की गई है. धोनी का घुटना IPL 2023 के पहले मैच के दौरान चोटिल हुआ था. 30 मई को जैसे ही आईपीएल अपने अंजाम पर पहुंचा उसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल जाकर धोनी ने अपने घुटने की जांच कराई थी. 31 मई को घुटने की जांच के बाद 1 जून की सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया.

     

     

     

    बता दें कि पूरे IPL मैच के दौरान धोनी के घुटने की चोट सुर्खियों में बनी रही थी. उन्हें ये चोट 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले लीग के पहले ही मैच में लगी थी. लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने का जुनून सिर पर ऐसा चढ़ा था कि धोनी ने घुटने की परवाह नहीं की. हालांकि, इस बीच मैदान पर कई बार ऐसी तस्वीरें दिखी जब धोनी कभी दर्द में तो कभी लंगड़ाते नजर आए.

     

     

     

    मिली जानकारी के मुताबिक धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने किया. डॉक्टर परदीवाला सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड हैं और ऋषभ पंत की सर्जरी में भी इनकी बड़ी भूमिका रही थी.घुटने की सर्जरी के बाद धोनी फिलहाल अस्पताल में ही हैं. धोनी के घुटने की सर्जरी होने के बाद अब उनके अगले सीजन में खेलने की भी उम्मीद जाग उठी है. IPL 2023 के फाइनल के बाद धोनी से सवाल हुआ था कि क्या वो इनका आखिरी आईपीएल है. इस पर उन्होंने कहा था कि बेस्ट टाइम तो यही है लेकिन जिस तरह का प्यार उन्हें फैंस ने इस सीजन में दिया है, उसके बाद वो उन्हें गिफ्ट देना चाहेंगे. वो अगले सीजन में भी खेलना चाहेंगे.

     

     

     

    धोनी की वो चाहत अब पूरी हो सकती है. उनके घुटने का ऑपरेशन हो चुका है. और, इससे उबरने में जो वक्त लगेगा वो भी अभी पर्याप्त है. धोनी ने खुद ही कहा था कि अगले सीजन को लेकर फैसला करने के लिए उनके पास 6 से 7 महीने का वक्त है. तो इतने वक्त में घुटना कैसा है वो भी CSK के कप्तान को अच्छे से पता चल जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैकलेस ड्रेस पहन समुंद्र किनारे जैस्मिन भसीन ने दिए पोज
    Next Article ‘उच्च स्तरीय पैनल करेगा मणिपुर हिंसा की जांच, साजिश की आशंका’- गृह मंत्री अमित शाह

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.