Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोदी सरकार के 9 वर्ष के विफलता बताते हुये नुक्कड सभा का आयोजन गोलमुरी, सत्कार होटल के समक्ष किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोदी सरकार के 9 वर्ष के विफलता बताते हुये नुक्कड सभा का आयोजन गोलमुरी, सत्कार होटल के समक्ष किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोदी सरकार के 9 वर्ष के विफलताओं को लेकर नुक्कड सभा का आयोजन गोलमुरी, सत्कार होटल के समक्ष किया गया। नुक्कड सभा का आयोजन जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, परविंदर सिंह सोहल के द्वारा आयोजित की गई।
    नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि विगत 9 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में चल रही है और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी गद्दी पर आसन है, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विराजमान है, उसी वक्त से भारत के गरीब, भोले-भाले और मध्यमवर्गीय जनता पर एक से बढ़कर एक प्रहार लगातार किए जा रहे हैं, आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लेकिन नरेंद्र मोदी जी के दिनचर्या और सुख समृद्धि में कोई कमी देखने को नहीं मिल रहा है, लोग दंश पर दंश झेल रहे हैं और मानो नरेंद्र मोदीजी और उनके कुछ करीबियों के पास दूध की नदियां बह रही है। यह विषमता 70 साल के इतिहास में कभी किसी ने नहीं देखा। भारत की बेटियां पहलवान खिलाड़ी के साथ अनैतिक कार्य और अन्याय भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किया है। हठधर्मिता तो तब हो गई जब भारत की बेटियां न्याय मांगने दिल्ली के जंतर मंतर में धरना पर बैठी और मोदी जी ने न्याय नही किया, उल्टे खिलाड़ियों को पुलिस प्रशासन लगा कर घसीट घसीट कर पिटाई करवाया, जिसकी भर्त्सना किया जाना चाहिए।
    जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग में प्रतिकूल असर हुआ है, रेलवे का निजीकरण, हवाई अड्डा, बेची गई, बंदरगाह बेची गई, बैंकों को मर्ज की गई, जिससे नौकरियां कम हो गई, अब पढ़ें लिखे नौजवानों को पकौडा बेचने को कहा गया। भारत के आम जनता को जगना होगा।
    मोदी जी की सरकार ने महंगाई की मार से घर घर को झकझोर दिया है, खाद्य पदार्थ, सरसो तेल, रिफाइन तेल, चावल दाल, आटा और तो और दुध पर जीएसटी लगाकर अत्याचार कर रही है, इससे पहले कभी ऐसा नही हुआ। गैस सिलेंडर 450 की जगह 1142 रू हो गई, पेट्रोल डीजल कम कीमत पर मिलना चाहिए लेकिन टैक्स लगा कर लुटा जा रहा है। मोबाइल रिचार्ज 199 से 799 कर दिया गया, यह भी तो संगठित लुट ही है। जो मोटर साइकिल 45 हजार से 60 रू में थी, वह दो से ढाई गुणा कर दी गई है, जनता को ये जानना आवश्यक है कि महंगाई मोदी सरकार के सांठगांठ से ही की गई है।
    अब समय की मांग है कि 2024 में आम जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने और श्री राहुल गाँधी जी का साथ दे, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित की जाए, महंगाई में लगाम लगाई जाए, देश से नफरत हटाई जाए। आईये हम सब मिलकर जनहित में कांग्रेस का सरकार लाए।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जसवंत सिंह जस्सी,रियाजुद्दिन खान,रंजीत सिंह,प्रभात रंजन श्रीवास्तव,परविन्दर सिंह सोहेल,संजय यादव,सुखदेव सिंह मल्ली,शैलेन्द्र सिंह,काशीनाथ गिरी,राजकुमार वर्मा,रंजीत सिंह,रविन्द्र मौर्य,रमन खाॅ,हरिहर प्रसाद,कमलेशजी इत्यादी वक्ताओं नें सम्बोधित किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता गुरदीप सिंह काक्के संचालन अतुल गुप्ता एवं धन्यवाद गौरव कुमार ने किया।
    नुक्कड सभा का समापन राष्ट्र गान गाकर किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई नेता सुमन कुमार ने दहेज मुक्त शादी कर समाज को दिखाया रास्ता
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की आहूत बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.