Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी आयकर से जुड़े मामले में की जा रही है. विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है.

    रांचीः कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से जुड़े आयकर केस में विधायक के करीबियों के यहां ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर ईडी की यह कार्रवाई शुरू हुई है. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी रांची सहित कई दूसरे जिलों में भी चल रही है.

     

     

    बताया जा रहा है कुल 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है. गोड्डा में पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के सरकंडा स्थित आवास में ईडी की रेड पड़ी है. घर के अंदर परिवार के सदस्य हैं. वहीं प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र पंडित के घर भी छापेमारी हुई. साथ ही स्काई ब्लू होटल में ईडी का छापा पड़ा है. ये होटल श्यामा कांत यादव का है, गोड्डा के बड़े ठेकेदारो में गिने जाते हैं. इन तीनों के घर कुछ दिन पहले भी रेड हुई थी. लेकिन इस बार एक नया नाम मनोज अकेला का भी जुड़ा है. जो वैसे तो प्रखंड कर्मी है लेकिन वे परिवार के सदस्य के नाम से ठेकेदारी भी करते हैं बड़े ठेकेदार के रूप में उनकी पहचान है.क्या है मामला: गौरतलब है कि पिछले साल 4 नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.

     

     

     

    इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी दबिश दी थी. कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे. दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस को ईडी को रेफर कर दिया था. उसी केस के आधार पर ईडी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी जब इस मामले में नए तथ्य शामिल हुए तब यह छापेमारी शुरू की गई है.

    ज्ञात हो कि सुबह होते ही झारखंड में करीब 12 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी. ये सभी ठिकाने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के बताए जा रहे हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकू मार कर घायल करने के आरोपी गिरफ्तार
    Next Article दिनेश गोप को पेशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.