Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साक्षी मर्डर केस: पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने किया ऐलान
    Headlines

    साक्षी मर्डर केस: पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साक्षी मर्डर केस: पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने किया ऐलान
    राजधानी दिल्ली के शाहाबाद इलाके में दिनदहाड़े हुए नाबालिग लड़की के कत्ल ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए 20 वर्षीय आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया है। इस मामलें को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

     

     

     

    पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को दस लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी कोर्ट से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करेगी। केजरीवाल ने कहा हम आरोपी के खिलाफ बड़े से बड़े वकील खड़े करेगी। वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर बताया कि वह आज दोपहर तीन बजे साक्षी के परिवार से मिलने जा रही हूँ। इस मुश्किल घड़ी में हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं।

     

     

     

    कानून व्यवस्था एलजी साहब आपकी जिम्मेदारी है
    बता दें कि, सोमवार को दिल्ली के शाहाबाद इलाके में 20 वर्षीय युवक ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था एलजी साहब आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है, LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन तक बांटे गए 500 निशुल्क पौधे एवं बीज बॉल
    Next Article मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की, कहा- गंभीर आरोप, कर सकते हैं केस प्रभावित

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.