Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्था समाधान की बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर हुई चर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    संस्था समाधान की बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर हुई चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्था समाधान की बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर हुई चर्चा

    सामाजिक संस्था समाधान की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ट्यूब मेकर्स क्लब के समुद्र कॉंफ़्रेंस हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाधान की अध्यक्ष पूनम विग ने किया। इस दौरान संस्था के भावी कार्ययोजनाओं एवं उनके क्रियांवयन के आशय में विस्तृत चर्चाएं हुई। तय हुआ की पर्यावरण दिवस के मौके पर समाधान संस्था वृक्षारोपण करेगी और यह मुहिम मॉनसून में नियमित रूप से संचालित की जायेगी, साथ ही पॉलिथीन से लोगो और दुकानदारों को दूर करने के उद्देश्य से शहर के सब्जी बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और इन क्षेत्रों में कपड़ा से बना थैला भी वितरित किया जायेगा संस्था द्वारा जल संकटग्रस्त बागबेड़ा, घाघीडीह, कीताडीह, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर द्वारा की जा रही जलापूर्ति सेवा पर उत्पन्न व्यय के आशय में चर्चा हुई। साथ ही इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए संस्था की बीना खिरवाल, पूनम साहू, पूनम विग, कुलजीत सदाना, किरण साव, अमिता महेंद्रु, सुनीता सचदेव का अभिनंदन हुआ। संस्था द्वारा तय हुआ की पटमदा की एक सरकारी विद्यालय की मेधावी छात्राओं को स्वालंबी बनाने निमित्त उन्हें पांच सिलाई मशीन मुहैया कराई जायेगी। वहीं समाधान संस्था की सबसे प्रमुख आयोजन ‘सामूहिक शुभ विवाह’ को पुनः आयोजित करने को लेकर भी चर्चाएं हुई। मालूम हो की कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 से सामूहिक विवाह आयोजन स्थगित की गई थी। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों पर गहन विमर्श के बाद सहमति जताई। बैठक का आयोजन समाधान के रमेश खंडेलवाल के संयोजन में हुई। धन्यवाद ज्ञापन अमिता महेंद्र ने किया। इस दौरान विशेष रूप से समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग सहित कुलजीत सदाना, डॉ. नीलम सिन्हा, बीना खिरवाल, रमेश खंडेलवाल, पूनम साहू, अमरजीत सिंह राजा, अंकित आनंद, अमिता महेंद्रु, सुनीता सचदेव, कमलेश विभार, अनीता विभार मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने कहा- एमपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीटें, शिवराज सिंह चौहान बोले- ख्याली पुलाव पकाते रहें
    Next Article नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.