Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने कहा- एमपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीटें, शिवराज सिंह चौहान बोले- ख्याली पुलाव पकाते रहें
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी ने कहा- एमपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीटें, शिवराज सिंह चौहान बोले- ख्याली पुलाव पकाते रहें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023Updated:May 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी ने कहा- एमपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीटें, शिवराज सिंह चौहान बोले- ख्याली पुलाव पकाते रहें
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ वह मध्य प्रदेश में भी दोहराया जाएगा। पार्टी यहां 150 सीटें जीतेगी। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर राहुल को ख्याली पुलाव पकाना है तो पकाते रहें। भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भरोसा जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेगी। एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी की चुनावी तैयारियों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कर्नाटक में जीत के बाद मध्य प्रदेश में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी। एमपी विधानसभा में 230 सीटें हैं।

     

     

     

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भाजपा जीतेगी 200 से ज्यादा सीटें
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, ”मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।”मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक
    राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मध्य प्रदेश के शीर्ष पार्टी नेताओं की बैठक की, जहां सभी राज्य के नेताओं ने पार्टी के भीतर एकता पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और एआईसीसी प्रभारी पी अग्रवाल बैठक के दौरान नाराजगी जताने वालों में शामिल थे। बैठक के बाद पत्रकारों से राहुल ने कहा,गांधी ने नाथ के पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने के सवाल को टाल दिया। वहीं, अग्रवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेताओं ने अपनी राय दी। राहुल, खरगे और के सी वेणुगोपाल की मौजूदगी वाली बैठक का ब्योरा देते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘सभी ने महसूस किया कि सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए और पार्टी को राज्य में जीत दिलाने में मदद करनी चाहिए।’

     

     

     

    कमलनाथ ने कहा,यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस कर्नाटक की तरह गारंटी देगी,

    कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में ‘नारी सम्मान योजना’ के साथ शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा,पायलट और गहलोत से भी मिलेंगे खरगे
    खरगे राजस्थान के पार्टी नेताओं के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे। गहलोत बैठक के लिए पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं। इन बातचीत में राज्य इकाई प्रमुखों के साथ-साथ दोनों चुनावी राज्यों के पार्टी प्रभारी शामिल होंगे। ये पार्टी कैडरों को सक्रिय करने और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करने के कांग्रेस के प्रयासों का भी हिस्सा हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौ साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता : CM योगी
    Next Article संस्था समाधान की बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.