Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव, सीएम योगी ने भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों को संबोधित किया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव, सीएम योगी ने भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों को संबोधित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव, सीएम योगी ने भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों को संबोधित किया

    विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पूर्व भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव होना नहीं चाहिए था। यह परंपरा भी नहीं रही है। आप लोग समय से पहुंच कर वोट दें, उन्हें जवाब मिल जाएगा। रविवार की शाम को लोकभवन में आयोजित भाजपा व सहयोगी दलों के विधायकों के लिए मतदान डेमो कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समय से पहुंच कर वोट जरूर दें। उन्होंने यह भी कहा कि परंपरा यह रही है कि जिसका बहुमत होता था, उसके लोग चुन लिए जाते थे।

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है, आज भाजपा को परंपरा क्यों याद आ रही है।

     

     

     

    नगर निकाय चुनाव में हार सपा को पच नहीं रही है। विधायकों से अपील की कि सब अपना वोट जरूर दें। यही उनको जवाब है। इस मौके पर उन्होंने यूपी की तरफ से नई संसद भवन के लोकार्पण पर पीएम को बधाई दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे। सीएम के संबोधन से पूर्व मतदान का डेमो हुआ। विधायकों को बैलेट दिया गया और उन्होंने पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को वोट दिए। डेमो के माध्यम से सभी को समझाया गया कि वोट इनवैलिड नहीं होना चाहिए।

    एमएलसी चुनाव में भारी जीत की तैयारियों के सिलसिले में रविवार की सुबह से ही लोकभवन में भाजपा व सहयोगी दलों के विधायक एकत्र थे। सुबह की सत्र में सभी से कहा गया कि सुबह नौ बजे मतदान स्थल पर पहुंच कर वोट डाल दें। सभी विधायक मतदान में हिस्सा लें इसके लिए सचेतकों और कुछ मंत्रियों को जिम्मेदारियां बांटी गई।

     

     

     

    पिछड़े और दलितों का हक छीना जा रहा है। आज मनचाहे तरीके से यूनिवर्सिटी में अपने लोगों की भर्ती हो रही है। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन का क्या जवाब है। उन्होंने कहा कि आप जातीय जनगणना कराना नहीं चाहते हैं। सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सवालों से भाजपा भागना चाहती है जिनका जवाब देना होगा।

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और शोषित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को पीछे करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम करती है। देश और प्रदेश को धोखा देने का काम जो लोग करते हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदुषी मालती तिवारी के निधन पर ‘तुलसी भवन साहित्य समिति’ द्वारा शोक सभा आयोजित
    Next Article गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर में सेना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 उग्रवादी मारे गए

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.