Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती, केजरीवाल ने साधा मोदी पर साधा निशाना
    Headlines राजनीति

    दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती, केजरीवाल ने साधा मोदी पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती, केजरीवाल ने साधा मोदी पर साधा निशाना
    पिछले साल मई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने से शौचालय में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    इससे पहले, ‘आप’ ने बताया था कि जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

     

     

     

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में जैन को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि जैन की हालत ‘‘काफी खराब” है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एलएनजेपी के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिन में जैन को आपातकालीन विभाग में लाया गया था और चिकित्सकों ने उनकी जांच की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जैन को रीढ़ की हड्डी में कुछ समस्या है और पहले भी उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया था।”

    वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।”

     

     

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको खत्म कर देने की, वह सिर्फ ‘‘मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वह सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।”

     

     

    जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे विचाराधीन कैदी सत्येंद्र जैन सेंट्रल जेल संख्या-7 के अस्पताल के एमआई रूम के शौचालय में फिसल गए, जहां उन्हें कमजोरी के चलते निगरानी में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी जांच की और सब कुछ सामान्य पाया गया। जैन की पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत करने के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल भेजा गया। जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी
    Next Article मानगो: विश्व पथ विक्रेता दिवस के मौके पर जिला प्रशाशन के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन जारी

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.