Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धौलपुर में बाप ने 7 साल की बेटी को साढ़े 4 लाख में बेचा, 38 साल के व्यक्ति से हुई शादी
    Breaking News Headlines

    धौलपुर में बाप ने 7 साल की बेटी को साढ़े 4 लाख में बेचा, 38 साल के व्यक्ति से हुई शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धौलपुर में बाप ने 7 साल की बेटी को साढ़े 4 लाख में बेचा, 38 साल के व्यक्ति से हुई शादी
    राजस्थान के धौलपुर में एक 38 साल के युवक ने सात साल की मासूम बच्ची को खरीद कर शादी रचाई है. यह शादी बीते 21 मई को ही संपन्न हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मनिया पुलिस ने आरोपी के घर से लड़की को बरामद करते हुए आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम, पॉक्सो एक्ट व मानव तस्करी एक्ट समेत आईपीएसी की अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. यह मामला धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में बिरजपुरा का है. पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

     

     

     

    पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि बिरजपुरा में एक अधेड़ व्यक्ति ने सात साल की लड़की से शादी की है. इस सूचना पर धौलपुर एसपी ने मनोज कुमार ने आनन फानन में मनिया सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. यह टीम बताए लोकेशन पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी का घर खेतों में बना हुआ है. पुलिस ने इस घर की तलाशी ली तो अंदर से सात साल की लड़की बरामद हो गई है. उसके हाथ और पैरों में मेंहदी लगी हुई थी.

     

     

    पुलिस ने इस मौके पर घर वालों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इसमें घर वालों ने कबूल किया कि उन लोगों ने इस लड़की को साढ़े चार लाख रुपये में खरीदा है. दरअसल लड़की के घर वाले गरीब हैं और रुपया मिलने पर उन लोगों ने स्वेच्छा से अपनी बेटी बेच दी. इसके बाद आरोपी के परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी रचा दी. सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि आरोपियों के संबंध में जांच करने पर पता चला है कि यह परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है.

     

     

    पुलिस के मुताबिक पूर्व में इस परिवार ने मर्डर केस को अंजाम दिया था. इसमें इन्हें सजा भी हुई थी. जेल से छूटने के बाद यह परिवार धौलपुर के मनिया में आकर रहने लगा था. एसपी धौलपुर दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से लड़की को मुक्त करा लिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. यदि जरूरी हुआ तो लड़की के पिता को भी इस मामले में नामजद किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागेश्वरधाम कथा को लेकर लगी याचिका खारिज, सुनवाई के वक्त अधिवक्ता ने की बहस, कोर्ट ने कहा जिस दिन जेल भेजा तो वकालत भूल जाओगे
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरा.. ,5000 से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती

    Related Posts

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.