Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागेश्वरधाम कथा को लेकर लगी याचिका खारिज, सुनवाई के वक्त अधिवक्ता ने की बहस, कोर्ट ने कहा जिस दिन जेल भेजा तो वकालत भूल जाओगे
    Headlines

    बागेश्वरधाम कथा को लेकर लगी याचिका खारिज, सुनवाई के वक्त अधिवक्ता ने की बहस, कोर्ट ने कहा जिस दिन जेल भेजा तो वकालत भूल जाओगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बागेश्वरधाम कथा को लेकर लगी याचिका खारिज, सुनवाई के वक्त अधिवक्ता ने की बहस, कोर्ट ने कहा जिस दिन जेल भेजा तो वकालत भूल जाओगे
    एमपी हाईकोर्ट ने बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट को याचिकाकर्ता ने बताया कि इस तरह से कथा होने से आदिवासी समाज में भेदभाव पैदा हो रहा है. हाईकोर्ट में याचिका बालाघाट सर्व आदिवासी समाज की ओर से दायर की गई थी. जिसे जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट ने आधारहीन मानते हुए खारिज कर दी.

     

     

     

    सर्व आदिवासी समाज की ओर से उपस्थित हुए अधिवक्ता से कोर्ट ने पूछा कि आप बताए कैसे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से आदिवासी समाज आहत होगा. जिसपर याचिका कर्ता के अधिवक्ता जबाव नहीं दे पाए. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने जस्टिस से कहा कि आप मेरी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है. इस बात पर जस्टिस ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपको कोर्ट में बहस करने का तरीका नहीं मालूम है. आप कब से वकालत कर रहे हैं.

     

     

     

    जिस पर अधिवक्ता जीएस उद्दे ने कहा 2007-2008 से. कोर्ट ने कहा कि अगर आप इस तरह से बहस करेंगे तो क्या बहुत बड़ी टीआरपी कलेक्ट कर लेंगे. आप भूल जाते हो कि जिस दिन हमने जेल भेज दिया तो पूरी वकालत भूल जाओगे. कोर्ट ने कहा कि जितनी गर्मी आपने अपने केस को लेकर दिखाई है, अगर विनम्रता से कहते तो हम सुन भी लेते. अपने पक्षकार को बताएं कि हमारी गर्मी दिखाने के कारण केस खारिज कर दिया है. अब फिर से केस फाइल करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडब्ल्यूएस और ओबीसी ए आर्थिक पात्रता की जांच करे सरकार सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करे
    Next Article धौलपुर में बाप ने 7 साल की बेटी को साढ़े 4 लाख में बेचा, 38 साल के व्यक्ति से हुई शादी

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.