Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब : राहुल गांधी ने ट्रक में की यात्रा, अंबाला हाइवे पर दिखा अलग अंदाज
    Headlines

    पंजाब : राहुल गांधी ने ट्रक में की यात्रा, अंबाला हाइवे पर दिखा अलग अंदाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पंजाब : राहुल गांधी ने ट्रक में की यात्रा, अंबाला हाइवे पर दिखा अलग अंदाज
    चंडीगढ़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने अलग अंदाज के चलते चर्चा में बने रहते हैं. वह कभी दिल्?ली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पहुंच जाते हैं तो कभी चांदनी चौक में शरबत पीते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. जहां राहुल गांधी ट्रक में यात्रा करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसे शेयर किया है.

    राहुल ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में की सवारी

    दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जाने के लिए निकले थे, लेकिन अचानक उन्होंने अपनी लग्जरी कार छोड़ी और अंबाला से चंडीगढ़ तक वे एक ट्रक की सवारी करते हुए गए. हालांकि अभी तक राहुल गांधी की तरफ से यह सामने नहीं आया है कि आखिर ट्रक की सवारी उन्होंने किस वजह से की है. ट्रक में यात्रा करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ में कुछ कांग्रेसी कार्यकार्ताओं से बात की और कार से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए.

     

     

     

    ट्रक रुकवाकर राहुल ने गुरुद्वारे में टेका माथा

    बता दें कि अचानक से ट्रक में बैठकर आ गए राहुल गांधी ने अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर ट्रक रुकवाया. फिर गुरुद्वारे में माथा टेका. वहीं राजीतिक जानकारों का मानना है कि अब राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के चलते पब्लिक के साथ पर्सनल लेवल पर कनेक्ट होना शुरू किया है. इससे पहले राहुल गांधी ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 12 राज्यों से होकर गुजरी थी, जो जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी.जिसका परिणाम कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा में मिला.

     

     

     

    शिमला में छुट्टियां बिताने पहुंचे राहुल गांधी

    सोमवार को ट्रक में यात्रा कर चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी ने ट्रक ड्राइवरों की परेशानियां समझने के लिए ऐसा किया है. बता दें की राहुल गांधी का ट्रक में सफर करने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था. यह अचानक से हुआ है. वहीं बता दें कि शिमला में उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत पूरा परिवार मौजूद है. इसलिए वह परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए वहां पहुंचे हैं. राहुल गांधी जी पुूी रात ट्रक में सफर करते हुवे दिल्ली से अंबाला होते हुवे चंडीगढ़ पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी-20 की सफलता से बौखलाया पाकिस्तान, बैठक में शामिल होने वाले देशों पर निकाली भड़ास
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखण्ड दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.