Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TV एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की हुई मौत, घर के बाथरूम में मिला शव
    Headlines सिनेमा

    TV एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की हुई मौत, घर के बाथरूम में मिला शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    TV एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की हुई मौत, घर के बाथरूम में मिला शव
    मुंबई. फिल्म और टीवी जगत के मशहूर एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है. वे मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में रहस्यमयी हालातों में मृत पाए गए. उन्होंने क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. आदित्य को सबसे पहले उनके दोस्तों और चौकीदार ने संदिग्ध हालात में देखा और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे अपनी बिल्डिंग की 11वीं मंजिल में रह रहे थे. खबरों की मानें, तो ड्रग्स ओवरडोस उनकी मौत की वजह हो सकती है. आदित्य 32 साल के थे. वे टीवी शो स्प्लिट्सविला 9 से लोकप्रिय हुए थे.

     

     

     

    एक्टर की इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चलता है कि वे कल रात अपने दोस्तों के साथ घर पर मौजूद थे. आदित्य के दोस्त सब्यसाची ने ईटाइम्स को बताया, खबरें बता रही हैं कि उनकी जान ड्रग्स ओवरडोस से गई. मैं उनका दोस्त रहा हूं, पर जब से ओडिशा आया हूं, तब से उनके संपर्क में नहीं था. हमें मिले करीब डेढ़ साल हो गए हैं. जांच जारी है. हो सकता है कि वे बाथरूम की दीवार से टकराने के बाद गिर गए हों.

    करियर में आगे बढ़ रहे थे आदित्य सिंह राजपूत

    आदित्य के दोस्त सब्यसाची ने उनके करियर को लेकर कहा, वे अच्छा कर रहे थे, उनके ब्रांड अच्छा परफॉर्म कर रहे थे. लोग उनकी साइट से चीजें खरीद रहे थे. वे टीवी पर ज्यादा काम नहीं कर रहे थे, पर उनका ब्रांड चल गया था.

     

     

     

    मॉडल के तौर पर शुरू किया था करियर

    आदित्य सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. उन्होंने फिर फिल्मों और टीवी शोज में काम किया. वे इसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करने लगे. उन्होंने बतौर मॉडल सैंकड़ों विज्ञापनों में काम किया था. आदित्य की अचानक मौत से फिल्म और टीवी जगत से जुड़े लोगों को सदमा लगा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के सीएम शिवराज ने कहा, लव-जिहाद, धर्मान्तरण कराने वालों को छोड़ेगे नही
    Next Article दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद

    Related Posts

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.