Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में छबील लगाई गई राष्ट्रवाद एवं विविधता में एकता की मजबूती : डीजे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में छबील लगाई गई राष्ट्रवाद एवं विविधता में एकता की मजबूती : डीजे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में छबील लगाई गई
    राष्ट्रवाद एवं विविधता में एकता की मजबूती : डीजे
    जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में छबील लगाई गई और पांचवें गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। हयूम पाइप गुरद्वारा के बाबा हरजिंदर सिंह जी ने सभी के भलाई की अरदास की।
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारियों ने वकीलों और आम लोगों के साथ बड़े ही श्रद्धा के साथ चना, हलवा एवं शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।
    इस मौके पर न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश की विविधता से अवगत होते हैं और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होती है।

     

     

    एसोसिएशन स्टेरिंग कमेटी के संयोजक मंडली सदस्य लाला अजीत कुमार अम्बष्ठ के अनुसार सिखों के महान गुरुओं ने अपने जीवन आचरण आदर्श सिद्धांत जीवन मूल्य से आने एक आदर्श गढ़े हैं और देश के भावी इतिहास को उनके बलिदान ने बदल कर रख दिया है जिस रूप में आज हम आधुनिक और मजबूत भारत को देख रहे हैं।
    अधिवक्ता अमरजीत कौर विश्वास एवं अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी के अनुसार गुरुओं के बलिदान से देश एवं नई पीढ़ी को अवगत कराना है जिससे हम प्रेरणा लेकर देश की मजबूती अखंडता में अपना योगदान दे सकें। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार अमीर खुसरो को संरक्षण देने के आरोप में मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यशा कानून के तहत शहीद करने का हुक्म दिया था जिसके तहत उन्हें गर्म पानी में उबाला गया, उनके शरीर पर गरम रेत डाली गई और उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपादन से उस समय के रूढ़िवादी मौलवी एवं पंडित आक्रोशित थे और भाई पृथी चंद ने साजिश रचकर गुरुजी को सजा दिलवा दी थी।

     

     

    अधिवक्ता हरजीत सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता जेके राजू , अधिवक्ता राजीव सिंह सैनी, अधिवक्ता नंद किशोर राय, अधिवक्ता कमलजीत सिंह, अधिवक्ता एनके मिश्रा, अधिवक्ता बोलाई पंडा, बार एसोसिएशन के रिसीवर मनोरंजन दास, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता विजेंद्र सिंह, अधिवक्ता भवेश कुमार, अधिवक्ता मानिक सरकार, हरदीप सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कदमा : गैरेज में आग लगने से तीन मोटरसाइकिल और 6 साइकिल जलकर राख

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.