प्रखण्ड कार्यालय फतेहपुर के सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (सबकी योजना सबका विकास) अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
आज दिनांक 22.05.2023 को जीपीडीपी अन्तर्गत प्रखण्ड कार्यालय फतेहपुर के सभागार में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिसमे फतेहपुर प्रमुख श्री अरविन्द मूर्मु, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष श्री परेश प्रसाद यादव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, एसपीएम, एसपीआरसी राँची- श्री आदित्य रंजन, डीपीएम जामताड़ा पंचायती राज श्री राहुल कुमार सिंह, प्रखण्ड स्तरीय विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कार्मचारी, सभी मुख्यिागण, सभी पंचायत सचिव एवं सभी प्रखण्ड समन्वयक (पंचायती राज ) आदि ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतो में 9 संकल्पों में से कम से कम कोई एक और अधिक से अधिक दो सकलप आधारित योजनाओं का प्रविष्टी करने के लिए स्वतंत्र है। साथ ही अन्य संकल्प आधारित योजनाओं को भी शामिल करने को बताया गया, ताकि ग्राम पंचायते अपना समेकित फ्लेगशिप योजनाओं का चयन करते हुये निर्माण कर सके।
प्रशिक्षण के क्रम में श्री आदित्य रंजन एवं डीपीएम जामताड़ा पंचायती राज-श्री राहुल कुमार सिंह के द्वारा सभी 9 संकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। जानकारी के उपरान्त सभी 9 सकल्पों पर आधारित योजनाओं का चयन एवं ई ग्राम स्वराज में प्रविष्टी के साथ अनुमोदन करने का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर सभी संबंधित उपस्थित थे।

